Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने की मालती चाहर संग बतमीजी, जवाब में कंटेस्टेंट ने मारा करारा थप्पड़

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में आज के एपिसोड में होने वाले नॉमिनेशन टास्क का प्रोमो सामने आया है। इस दौरान मालती चाहर ने तान्या मित्तल के गालों पर चांटा जड़ दिया है लेकिन क्यूं जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 19 Promo: टीवी दुनिया का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' तेजी से अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। हर कोई बस यही जानने के लिए दिलचस्प है कि शो 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी कौन अपने घर लेकर जाएगा। बीते एपिसोड में 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई। वहीं कम वोटस के चलते कुनिका सदानंद का सफर 'बिग बॉस 19' के घर में खत्म हो गया। घरवालों के साथ-साथ फैंस कुनिका के एलिमिनेशन से शॉक में है। वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो रिलीज कर डाला जिसमें मालती चाहर ने तान्या मित्तल को थप्पड़ मारा।

Bigg Boss 19 Nomination Promo

Image Source: Jio Hotstar

प्रोमो में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के घर में नॉमिनेश टास्क हुआ जिसमें कंटेस्टेंट्स जिस सदस्य को नॉमिनेट करना चाहते हैं उसके मुंह पर सिहाई वाली स्टैम्प लगाएं। ऐसे में बारी आई तान्या मित्तल (Tanya Mittal) की जो मालती चाहर (Malti Chahar) को नॉमिनेट करने के लिए स्टैम्प उनके मुंह के बजाए होंठों पर लगा देगी। इस बतमीजी के चलते मालती चाहर तान्या को थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठा देंगी। लेकिन क्या मालती ने सच में तान्या मित्तल के गाल पर चांटा जड़ा या नहीं ये प्रोमो से साफ नहीं हुआ। तान्या की ये हरकत देख घरवालों ने उंगली उठाई कि कंटेस्टेंट्स को ऐसी बतमीजी नहीं करनी चाहिए थी। अमाल मलिक और मालती चाहर मिलकर तान्या को बतमीज कहते हैं। इस तमाशे के बाद फिर बारी आई तान्या मित्तल की जो तान्या मित्तल को स्टैम्प लगाने जा ही रही होंगी की तभी प्रोमो खत्म हो गया।

End of Feed