टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Written Update: कुनिका सदानंद का कटा घर से पत्ता, एकता कपूर ने चमकाई तान्या मित्तल की किस्मत

Bigg Boss 19 Written Update 23 November, 2025: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 19' का हर एक एपिसोड बेहद धमाकेदार होता है। शो में आज दिखाया गया कि एकता कपूर ने तान्या मित्तल और अमाल मलिक को शो ऑफर किया। वहीं दूसरी ओर कुनिका सदानंद को बीच में ही शो से बाहर जाना पड़ा।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Written Update 23 November, 2025: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर खूब धूम मचाई है। 'बिग बॉस 19' अब धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है और ऐसे में कंटेस्टेंट्स भी अपनी कमर कस रहे हैं। शो का हर एक एपिसोड टीवी पर खूब धूम मचाता है। 'बिग बॉस 19' के आज के एपिसोड में भी धमाल और कमाल देखने को मिला। जहां एक तरफ टास्क में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती की। वहीं दूसरी ओर कुनिका सदानंद को फिनाले से पहले ही घर से बेघर होना पड़ा।

'बिग बॉस 19' में सलमान खान ने दिखाई कंटेस्टेंट्स की तस्वीरें

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में सलमान खान ने फैमिली वीक से जुड़ी कंटेस्टेंट्स की कुछ तस्वीरें दिखाईं, जिसने उन्हें हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर दिया। एक फोटो में आयान और फरहाना भट्ट गले लगे नजर आए, जिसपर सलमान खान ने कहा कि ये हग तीन मिनट से ज्यादा का था। वहीं दूसरी फोटो में अशनूर कौर, फरहाना को समझाती नजर आईं और तान्या मित्तल उन्हें गलत तरीके से देख रही थीं। तान्या के एक्सप्रेशन पर सलमान खान ने भी खिल्ली उड़ाई। वहीं तान्या ने कहा कि फरहाना मेरी दोस्त है, मुझे गले लगना था लेकिन वहां अशनूर आ गई। इसके बाद सलमान खान ने शहबाज बडेशा, अशनूर कौर और प्रणित मोरे से वो सीन री-क्रिएट करने के लिए कहा। वहीं टास्क के बीच-बीच जैसे ही तान्या मित्तल बोलने की कोशिश करतीं, सलमान खान उन्हें 'शट अप' कह देते।

घरवालों की नजर में टॉप 5 के लायक नहीं हैं ये कंटेस्टेंट्स

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में एक टास्क हुआ, जिसमें कंटेस्टेंट्स को बताना था कि कौन टॉप 5 के लायक नहीं है। ऐसे में 4 कंटेस्टेंट्स सबसे ज्यादा निशाना बनाए गए, जो कि अशनूर कौर, फरहाना भट्ट, शहबाज बडेशा और मालती चाहर हैं।

'बिग बॉस 19' में मेहमानों ने बढ़ाई रौनक

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में विजय वर्मा, फातिमा सना शेख और मनीष मल्होत्रा 'गुस्ताख इश्क' के प्रमोशन के लिए आए। शो में सितारों ने अपने शायराना अंदाज से समा बांध दिया। वहीं दूसरी ओर कंटेस्टेंट्स ने भी टास्क किया, जिसमें शायरी के हिसाब से उन्हें कंटेस्टेंट का नाम बताना था। दूसरी ओर शो में एकता कपूर ने भी एंट्री की और बताया कि उनका एक ऐप लॉन्च होने वाला है, जो कि एस्ट्रो से जुड़ा है। वहीं एकता कपूर ने तान्या मित्तल और अमाल मलिक को शो भी ऑफर किया, जिससे उनकी खुशी सातवें आसमान पर थी।

इन कंटेस्टेंट्स के स्टार्स हैं सबसे ज्यादा ब्राइट

एकता कपूर 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अपने साथ एक एस्ट्रोलॉजर को भी लेकर आईं, जिनसे सलमान खान ने सवाल किया कि इनमें से किस कंटेस्टेंट्स के सितारे सबसे ज्यादा चमक रहे हैं। ऐसे में उन्होंने बताया कि वह सभी कंटेस्टेंट्स की कुंडली देख चुके हैं। लेकिन इस शो से निकलने के बाद जिन्हें सबसे ज्यादा अवसर मिलेंगे, वो हैं प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना और तान्या मित्तल।

'बिग बॉस 19' से बाहर हुईं कुनिका सदानंद

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में इस सप्ताह कुनिका सदानंद को घर से बेघर होना पड़ा। यूं तो डेंजर जोन में अमाल मलिक, तान्या मित्तल जैसे कई कंटेस्टेंट्स थे, लेकिन कुनिका सदानंद को घर से बेघर होना पड़ा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article