Bigg Boss 19: टीवी दुनिया का मजेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' आए दिन अपने नए ट्विस्ट और टर्न्स के चलते सुर्खियों में रहता है। घर से इस हफ्ते बेघर होने के लिए अमाल मलिक, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, कुनिका सदानंद, नीलम गिर, शहबाज बडेशा और मालती चाहर नॉमिनेटेड हैं। वहीं अब मेकर्स ने आज के एपिसोड में होने वाले कलेश की झलक दिखाते हुए प्रोमो शेयर कर डाला।
Image Source: Jio Hotstar
शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत हुई अमाल मलिक (Amaal Mallik) से जो मालती चाहर से कहते हैं, 'मैं कहा था दस लोगों के बीच मेरी कभी बेइज्जती मत करना। गटर नहीं बोलने का।' लेकिन बार बार मालती चाहर (Malti Chahar) कहेंगी वो इस बारें में बाद में बात करेंगी। मालती का व्यवहार कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल (Tanya Mittal) को नजर आ जाएगा। चिंगारी को आग का रूप देने के लिए तान्या अमाल से कहेगी, वो तेरे को गटर गटर क्या कह रही थी? वो कोशिश कर रहा है हर बार तेरे साथ कोई नया एंगल बनाने की।' ये सुन अमाल मलिक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच जाएगा। अपने दोस्त अमाल से सुलाह करने के लिए मालती उनसे कहेगी कि मैं जिंदगी में किसी के साथ नहीं करती इतनी गंदी बातें। हालांकि अमाल मलिक उनकी सफाई सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाते और मालती वहाँ से उठकर चली जाती है। ये बात मालती गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी से शेयर करते हुए कहेंगी, 'मुझे गुस्सा आ रहा है इस लड़के पर, पागल है क्या ये।' ये सुन मृदुल कहते हैं कि तान्या अमाल पर अपना दबदबा बनाए रखना चाहती है।
बीते एपिसोड में तान्या मित्तल ने मालती के कपड़ों से अमाल मलिक का स्वेटर निकालकर पहन लिया था। तभी से दोनों के बीच कॉल्ड वॉर देखने को मिली। सभी को मालूम है कि शो के शुरुआत से ही तान्या मित्तल का अमाल पर क्रश है। जब मालती संग अमाल को तान्या ने देखा तो उन्हे काफी जलन हुई थी। ऐसे में ये लड़ाई तान्या के लिए एक मौका था दोनों के बीच झगड़ा कराने का। प्रोमो देख दर्शक तान्या को मास्टरमाइन्ड बता रहे हैं।
