Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने लगाई फरहाना-नेहल के बीच में आग, इस कंटेस्टेंट ने दे डाली धमकी

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का एक नया प्रोमो शेयर किया। घर में फरहाना भट्ट और नेहल चुड़ासमा के बीच तू तू मैं-मैं हुई। सिर्फ यही नहीं नेहल चुड़ासमा ने इस कंटेस्टेंट को धमकी भी कि वो उसकी नींदें उड़ा देगी, यहां देखें प्रोमो।

Bigg Boss 19 Promo: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में आए दिन घर में रिश्ते बदलते रहते हैं। कोई दोस्त बनता है तो दूसरे पल एक दूजे के दुश्मन। कहीं दोस्ती दुश्मनी में तो कहीं दुश्मनी दोस्ती में बदल जाती है। 'बिग बॉस 19' के घर में भी कुछ ऐसा ही हुआ। बीते दिन एपिसोड में फरहाना भट्ट ने नेहल चुड़ासमा संग दोस्ती तोड़ दी क्यूंकी कंटेस्टेंट को दोस्ती पर शक होने लगा था। एक दूजे की कभी सखी रहीं अब फरहाना और नेहल दुश्मन बन चुकी है और इन दोनों के रिश्ते में आग लगाई तान्या मित्तल ने।

BB 19 Promo

Image Source: Jio Hotstar

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट प्रोमो कि शुरुआत हुई नेहल चुड़ासमा (Nehal Chudasama) जो फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) के आगे ये बात क्लियर करती हैं कि उन्होंने ऐसा बोल था कि वो तब तक अपनी दोस्त का साथ देंगी जब तक वो नेगिटिव एनर्जी मुझ पर नहीं आती। कुनिका नेहल की बात से सहमत होती है। ये सुनकर फरहाना भट्ट कहती हैं कि नेहल मैंने आपसे मुंह पर पूछा था कि क्या आपने इस कॉनटेक्स्ट में कहा, जिसे आपने कबूला भी। फरहाना को ये बात बुरी लगी थी कि नेहल के आगे किसी ने उन्हे नेगिटिव एनर्जी कहा और कंटेस्टेंट ने कोई स्टैंड नहीं लिया। फिर क्या नेहल ने खुलेआम चिल्लाते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा से फरहाना का स्टैंड लिया है और आगे भी लेती रहेंगी क्यूंकी उन्होंने सच्चे मन से दोस्ती निभाई थी। नेहल का मानना है कि फरहाना भट्ट ने उनसे दोस्ती तान्या मित्तल और मालती चाहर के भड़काने पर तोड़ी है। जवाब में फरहाना भट्ट कहती नजर आईं कि काफी समय से मेरी आंखें बंद थी जो अब खुल गई हैं। दोनों की इस तू तू मैं मैं के बीच घरवाले तो छोड़ो खुद बसीर अली भी कोई दखल नहीं देते।

End of Feed