Bigg Boss 19 Tanya Mittal Open Up On Comparison With Rakhi Sawant: 'बिग बॉस 19' के जरिए फेम बटोरने वाली तान्या मित्तल इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। तान्या मित्तल ने 'बिग बॉस 19' खत्म होने के बाद ट्रोल करने वालों को अपने घर से भी रूबरू कराया। तान्या मित्तल को बिग बॉस 19 में रहते हुए उनकी लंबी-लंबी बातों के लिए तो जाना ही जाता था। साथ ही उन्हें घर में 'ड्रामा क्वीन' का नाम भी मिला था। इतना ही नहीं, तान्या मित्तल की बहुत बार राखी सावंत से भी तुलना की गई। ये तक कहा गया कि केवल राखी सावंत ही तान्या मित्तल (Tanya Mittal) को असली टक्कर दे सकती हैं। वहीं अब तान्या मित्तल ने राखी सावंत संग तुलना होने पर चुप्पी तोड़ी है।
तान्या मित्तल (Tanya Mittal) ने फिल्मीज्ञान को दिये इंटरव्यू में राखी सावंत संग हुई तुलना पर बात की थी। उनका कहना था, "मैं एक बिग बॉस करके राखी सावंत बन जाऊंगी? मैं राखी सावंत अपनी आखिरी सांस तक नहीं बन पाऊंगी। हो सकता है कि उन्हें लगे कि मैं एक छोटी सी कंटेस्टेंट हूं। मैं सम्मान करती हूं यार, वो इंडस्ट्री में सीनियर हैं। मुझसे पहले आई हुई हैं। राखी मैम ने बिग बॉस को बिग बॉस बनाया है। वो इतनी ज्यादा वायरल रही हैं कि वो पहले निकल गई थीं शायद जब एक सीजन से तो फिर उनको अगले सीजन में एंटरटेनमेंट के लिए बुलाया गया।"
नीलम गिरी से अभी भी खफा हैं तान्या मित्तल!
'बिग बॉस 19' में जहां तान्या मित्तल (Tanya Mittal) और नीलम गिरी की दोस्ती खूब गहरी मानी जाती थी। वहीं बिग बॉस 19 के खत्म होते ही तान्या मित्तल ने नीलम से दूरी बढ़ा ली। यहां तक कि उन्हें सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया। हालांकि नीलम गिरी और तान्या मित्तल की 'बिग बॉस' की सक्सेस पार्टी में मुलाकात हुई थी। दोनों ने एक-दूजे को गले भी लगाया, लेकिन दोस्ती में इससे ज्यादा खास फर्क नहीं पड़ा। वहीं जब तान्या से नीलम गिरी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "लड़ाई मेरी किसी से हुई नहीं है और दोस्ती का मुझे पता नहीं।"
