Bigg Boss 19: सलमान खान ने सरेआम लगाई कुनिका को फटकार, पर्दाफाश होते ही बोलीं- मुझे शर्मिंदगी से बचा लो...

Bigg Boss 19 Salman Khan Bashed Kunickaa Sadanand: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। शो में वीकेंड का वार पर कई कंटेस्टेंट्स को फटकार लगने वाली हैं, जिसमें कुनिका सदानंद का नाम भी शामिल है। सलमान खान उन्हें जमकर फटकारते नजर आएंगे।

Bigg Boss 19 Salman Khan Bashed Kunickaa Sadanand: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाई हुई है। 'बिग बॉस 19' का हर एक एपिसोड अपने साथ ढेर सारा मनोरंजन लेकर आता है। 'बिग बॉस 19' में आज वीकेंड का वार एपिसोड आएगा, जिसमें सलमान खान कई कंटेस्टेंट्स को आड़े हाथों लेकर उनकी क्लास लगाते नजर आएंगे। जहां गेम और धमकी के लिए सलमान खान (Salman Khan) ने अमाल मलिक और शहबाज बडेशा को फटकार लगाई तो वहीं अब सलमान खान कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) को भी आड़े हाथों लेते दिखाई देंगे। इससे जुड़ा उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कुनिका सदानंद की बातों को 'असंवेदनशील' बताया।

bigg boss 19 latest news (49)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' में सलमान खान (Salman Khan) ने कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) से कहा, "कुछ मैटर में आप बहुत ही असंवेदनशील लगीं। मालती के भाई ने आपको साफ-साफ बताया कि आपने जो मालती के लिए कहा वो सबको बहुत गलत लगा। ऐसी स्थिति में आपको फंसना ही क्यों है? वहीं जब कुनिका सदानंद ने अपना कारण देने की कोशिश की तो सलमान खान ने कहा, "एक सेकंड, टोकेंगी नहीं बल्कि चुपचाप सुनेंगी। आपके कारण आपके कमेंट्स से भी ज्यादा खराब थे।" सलमान खान ने ये तक कहा कि मैं आप लोगों को वो वीडियो दिखाने जा रहा हूं। इसपर कुनिका सदानंद ने जवाब दिया, "प्लीज मुझे शर्मिंदगी से बचा लो।"

End of Feed