टीवी मसाला

Bigg Boss 19 में धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार हैं अभिषेक बजाज? एविक्शन के बाद फिर आया मेकर्स का बुलावा

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj Approached By Makers After Eviction: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' को लेकर खबर आ रही है कि एविक्शन के बाद अभिषेक बजाज को दोबारा से मेकर्स का बुलावा आया था। लेकिन किन्हीं कारणों से अभिषेक बजाज दोबारा से बिग बॉस 19 का हिस्सा नहीं बन पाए।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, अभिषेक बजाज इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj Approached By Makers After Eviction: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स अपनी गेम के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं जैसे-जैसे शो का फिनाले नजदीक आ रहा है, कंटेस्टेंट्स और भी कोशिशें कर रहे हैं कि वह ज्यादा से ज्यादा लाइमलाइट में रह सकें। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से बीते दो सप्ताह पहले अभिषेक बजाज का एविक्शन हुआ था, जिसने दर्शकों को नाराज करने में कोई कसर नहीं छोड़ा था। अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) को लेकर लोगों का मानना था कि वह टॉप 5 के लायक थे। लेकिन प्रणित मोरे के फैसले के कारण उन्हें घर से बाहर होना पड़ा। वहीं अब उन्हें लेकर खबर आ रही है कि उन्हें 'बिग बॉस 19' के लिए मेकर्स ने दोबारा अप्रोच किया था।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) फेम अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) को लेकर इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि मेकर्स ने उन्हें वीकेंड का वार पर गेस्ट अपियरेंस के लिए अप्रोच किया था। लेकिन वह अपने हेक्टिक शेड्यूल और शूटिंग के कारण 'बिग बॉस 19' का हिस्सा नहीं बन पाए। हालांकि इस बात पर अभी भी कुछ कहना मुश्किल है कि उन्हें सिर्फ वीकेंड का वार पर गेस्ट अपियरेंस के लिए बुलाया गया था या फिर सलमान खान के शो में उनकी दोबारा एंट्री होने वाली थी। लेकिन सूत्रों की मानें तो मेकर्स ने उन्हें 'बिग बॉस 19' के लिए जरूर अप्रोच किया था।

बता दें कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से एविक्शन के बाद अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) की री-एंट्री की मांग दर्शकों ने खूब की थी। उनका मानना था कि अभिषेक बजाज गेम में रहने के लायक थे। यहां तक कि कई टीवी सितारों ने भी अभिषेक बजाज के एविक्शन को गलत ठहराया था, जिसमें काम्या पंजाबी से लेकर नगमा मिराजकर और आवेज दरबार तक शामिल हैं। दूसरी तरफ शहबाज बडेशा और अमाल मलिक का भी कहना था कि अभिषेक बजाज का 'बिग बॉस 19' से एविक्शन सही नहीं था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article