Bigg Boss 19 की शूटिंग इस दिन होगी शुरू, होस्ट सलमान खान करेंगे पहला प्रोमो शूट!

Bigg Boss 19 Update: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। खबर है कि जल्द ही होस्ट सलमान खान 'बिग बॉस 19' के लिए प्रोमो शूट कर सकते हैं। शूटिंग कब शुरू होगी जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Bigg Boss 19 Update: टीवी दुनिया दुनिया का पॉपुलर शो 'बिग बॉस' अपने नए 19वें सीजन के साथ लौटने वाले है। शो को लॉन्च करने के लिए मेकर्स जोरों शोरों से तैयारी कर रहे हैं। अब तक मेकर्स ने बॉलीवुड, टीवी और कई यूट्यूबर को शो ऑफर कर चुके हैं। मेकर्स चाहते हैं कि इस बार घर में एक से बढ़कर एक धुरंधर आए और शो को बंपर टीआरपी भी दिलाए। आए दिन शो से जुड़ी अपडेट लोगों को और उत्साहित कर देती हैं। अब हाल ही में खबर आई है कि होस्ट सलमान खान इस दिन शो के लिए पहला प्रोमो शूट कर सकते हैं।

Bigg Boss 19

टीवी गलियारों से उड़ती उड़ती खबर सामने आई है कि सलमान खान (Salman Khan) 'बिग बॉस 19' पहला प्रोमो शूट करने के लिए तैयार हैं। रुमर्स हैं कि 8 से 12 जुलाई के बीच 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का पहला प्रोमो शूट कर सकते हैं। जल्द ही मेकर्स 'बिग बॉस 19' का प्रोमो और लोगों लॉन्च कर सकते हैं। जुलाई महीने के आखरी में प्रोमो रिलीज मेकर्स कर सकते हैं जिसका इंतजार फैंस को कई ज्यादा है। कहा तो ये भी जा रहा है कि 'बिग बॉस 19' अगस्त महीने में टेलिकास्ट टीवी पर होगा।

End of Feed