Bigg Boss 19: तान्या मित्तल को सपोर्ट करना गौहर खान को पड़ा भारी, लोगों ने लगा दी क्लास

Gauahar Khan trolled: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल छाई हुई हैं। हाल ही में घर में तान्या मित्तल की जीशान कादरी और बसीर अली से लड़ाई हो गई थी। इस दौरान तान्या भावुक हो गई और रोने लगीं। इस बीच गौहर खान ने तान्या मित्तल को सपोर्ट किया है। हालांकि लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं।

Gauahar Khan trolled: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में हर रोज कुछ न कुछ नया हो रहा है। चंद दिनों में ही ये साबित हो गया है कि घर में कौन कितना मजबूत दावेदार है। इस सीजन सभी की नजरें तान्या मित्तल पर टिकी हुई है। हालिया एपिसोड में तान्या मित्तल की जीशान कादरी और बसीर अली संग गंदी लड़ाई हो गई। इसके बाद तान्या खुद को संभाल नहीं पाई और रोने लगी। तान्या मित्तल का ये हाल देख टीवी एक्ट्रेस गौहर खान का दिल पिघल गया है। उन्होंने तान्या को सपोर्ट करते हुए एक ट्वीट शेयर किया है।

bb 19 tanya gauhar

Pic Credit- tanya mittal/ Gauahar Khan (instagram)

गौहर खान ने तान्या मित्तल को किया सपोर्ट

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस गौहर खान ने तान्या मित्तल को सपोर्ट करते हुए एक्स पर लिखा, 'तानिया से साफ तौर पर डर गए, बिना वजह सब उस पर हमला कर रहे हैं।' गौहर खान का ये ट्वीट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या सच में ऐसा है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'गौहर आप तो रहने दो जिस तरफ फेम होता है उसी तरफ आप जाती हो।' एक अन्य ने लिखा, ' तान्या के साथ ऐसा ही होना चाहिए।' बता दें कि सभी लोग गौहर खान के इस ट्वीट से भड़क गए हैं।

End of Feed