Nehal Chudasama Exclusive: बीते हफ्ते शो 'बिग बॉस 19' में डबल इविक्शन हुआ जिसके चलते बसीर अली के साथ-साथ नेहल चुड़ासमा को घर से बेघर होना पड़ा। नेहल और बसीर के एलिमिनेशन से जनता शॉक में है। 'बिग बॉस 19' में नेहल चुड़ासमा और फरहाना भट्ट एक समय पर अच्छी दोस्त थी। हालांकि एलिमिनेशन से कुछ दिनों पहले ही फरहाना ने नेहल से दोस्ती तोड़ दी क्यूंकी उन्हे इस रिश्ते पर भरोसा नहीं हो पा रहा था। ऐसे में अब घर से बाहर आने के बाद नेहल ने अपने फरहाना की दोस्ती पर हमसे इक्स्क्लूसिव बातचीत की।
Image Source: Jio Hotstar
टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की कंटेस्टेंट रह चुकी नेहल चुड़ासमा (Nehal Chudasama) ने कहा, 'मैंने फरहाना भट्ट के कई छोटी-छोटी चीजें की थी जो शायद ही कैमरे के आगे नजर नहीं आईं। जब हम वीकेंड का वार के लिए तैयार होते थे तो बिग बॉस हमें जल्दी करने के लिए कहते थे। मैं खुद अपना मेकअप छोड़कर पहले फरहाना का लुक ठीक करती थी। मैंने उसके हिस्से के बर्तन भी धोए बल्कि घर का नियम था सब अपने झूठे बर्तन खुद धोएंगे। फरहाना, जो मेरी छोटी बहन जैसी है, उसे अपने बर्तन कभी नहीं धोने की आदत थी और उसकी प्लेटें और गिलास इधर-उधर पड़े रहते थे। मैं खाना खाने के बाद देर रात को उन्हें बिना बताए धोती थी। हर शनिवार मैं उसकी नज़र उतारती थी।'
जैसा की आपको मालूम है कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल के चलते नेहल-फरहाना की घर में दोस्ती टूट गई थी। इस बारें में भी बातचीत करते हुए नेहल ने कहा, "कुनिका जी ने फराहना के खिलाफ बहुत कुछ कहा, यहाँ तक की बसीर ने भी लेकिन मैंने कभी बात दिल पर नहीं लगाई। फरहाना का नेगिटिव है तो अच्छी साइड भी है। जब तक फरहाना की नेगीटिविटी मुझे परेशान नहीं करेगी तब तक मैं उनके खिलाफी नहीं होंगी। मुझे कुछ भी परेशान नहीं करता क्योंकि मैंने फराहना के बारे में उनकी बातों को मानने से इनकार कर दिया। मैं पूरी तरह से कुनिका को दोस्ती तोड़ने का दोष नहीं दूंगी। अब, मुझे नहीं पता कि कुनिका जी ने फराहना को मेरे बारे में कैसे उकसाया। फरहान कुनिका जी को मेरे खिलाफ करने के लिए दोषी ठहरा रही हैं, मुझे लगता है कि उकसावे ने फराहना को इंफ्लुएंस किया।"
