Bigg Boss 19: बेघर होने के बाद निकाह की तैयार शुरू करेंगी नगमा मिराजकर, आवेज दरबार से कही ये बात

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में कल डबल इविक्शन हुआ जिसमें नतालिया के साथ-साथ नगमा मिराजकर ने भी बेघर हुईं। ऐसे में गमा बेघर होने के बाद आवेज से कहती हुई नजर आईं कि वो बाहर जाकर शादी की तैयारी शुरू करेंगी जिसे सुन फैंस काफी खुश हैं।

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' में नए धमाके शो में चार चांद लगा देते हैं। घर में टास्क और घरवालों के बिकच लड़ाई दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रही है। व्यूअर्स को अभी ऐसा लगता है कि शो को और भी चमकाने के लिए मेकर्स को मेहनत करनी होगी। पिछले वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह फराहा ने ली थी जो कंटेस्टेंट्स की हेकड़ी निकालती हुई नजर आईं। डबल इविक्शन की वजह से नगमा मिराजकर को बाहर होना पड़ा लेकिन जाने से पहले उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया लेकिन क्या जानिए इस रिपोर्ट में।

Nagma Mirajkar Awez Darbar

Image Source: Jio Hotstar

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में तीसरे हफ्ते डबल एलमिनेशन हुआ जिसमें नतालिया और नगमा मिराजकर (Nagma Mirajkar) बेघर हो गईं। नगमा के जाने से आवेज दरबार (Awez Darbar) काफी रोए और दोनों के बीच इमोशनल कर देने वाले मोमेंट को देख फैंस भी आँसू नहीं रोक पाए। जाते-जाते नगमा मिराजकर ने आवेज से कहा कि शादी की तैयारी करती हूं। जी हाँ, नगमा और आवेज जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों का प्यार अब ये बड़ा कदम उठाने के लिए तैयार है। ऐसे में दोनों को निकाह में कबूल है बोलते हुए देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं।

End of Feed