टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Exclusive: मां कुनिका को दोमुंही औरत कहने पर अयान लाल ने गौरव खन्ना पर साधा निशाना, लगा दी क्लास

Bigg Boss 19 Exclusive: टीवी शो बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना और कुनिका सदानंद के बीच जंग छिड़ गई है। हाल ही में गौरव ने कुनिका को डबल फेस वाली औरत बताया था। इस विषय पर कुनिका के बेटे अयान लाल ने एक्सक्लूसिव बातचीत की है, जिसमें उन्होंने गौरव खन्ना पर निशाना साधा है।

Image

Pic Credit-kunika sadanand/Gaurav Khanna/Ayan lall (instagram

Bigg Boss 19 Exclusive: टीवी शो बिग बॉस 19 इन दिनों चर्चा में हुआ है। इस शो लोग अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बीते वीकेंड का वार पर सलमान खान की जगह फराह खान ने घरवालों की क्लास लगाई। इस दौरान कुनिका सदानंद उनके हत्थे चढ़ गई। फराह खान ने कुनिका सदानंद को कई मुद्दों पर समझाया। हालांकि इसका कुनिका पर कुछ खास असर नहीं पड़ा। इस बीच कुनिका के बेटे अयान लाल ने एक्सक्लूसिव बातचीत की है, जिसमें उन्होंने अपनी मां को लेकर कई खुलासे किए हैं।

कुनिका सदानंद के बेटे ने गौरव खन्ना पर साधा निशाना

बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल ने टेली टॉक/ जूम से बातचीत करते हुए गौरव खन्ना पर निशाना साधा है। दरअसल, गौरव खन्ना ने कुनिका सदानंद को झूठा और डबल फेस बताया है। इसपर अयान ने कहा, 'मैं किसी के बारे में कोई राय नहीं बनाना चाहता। मेरी मां को डबल फेस कहने का क्या आधार है? ये मुश्किल है। लेकिन अगर गौरव भाई को ऐसा लगता है, तो उन्होंने जरूर कुछ सोचकर कहा होगा। ये उनका नजरिया है। मुझे लगता है वो बहुत समझदार हैं। उन्होंने सेलेब्रिटी मास्टरशेफ भी जीता है। तो उन्होंने कुछ सोचा होगा और बोला होगा। पर मुझे ऐसा नहीं लगता।'

अयान ने लगाई गौरव खन्ना की क्लास

अयान लाल ने आगे कहा कि गौरव ने कुनिका को नहीं बताया कि वह नहीं चाहते कि वो बिग बॉस 19 की कैप्टन बनें। गौरव चाहते थे कि अशनूर घर की कैप्टन बने। अयान ने बताया, 'मेरा ये मानना है कि गौरव ने अपनी असलियत दिखाई और अशनूर को सपोर्ट किया, जो बुरा नहीं है, बल्कि अच्छा है। बस इतना था कि अगर वो मेरी मां को बता देते कि, 'हम इसे ऐसे देखते हैं, और मैं इसे अब ऐसा देख रहा हूं। मैं अपनी राय बदल रहा हूं,' तो चीजें ज्यादा आसान हो सकती थीं। कोई बात नहीं, आपको अपनी राय हमेशा के लिए नहीं पकड़े रखनी पड़ती। लेकिन दूसरे को बता देना चाहिए कि मैं ऐसा सोच रहा हूं।' बताते चलें कि नगमा मिराजकर और नतालिया घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट थी। अब ये दोनों शो से बाहर हो गई है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article