टीवी मसाला

अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन संग ऐसे हुआ था बड़ा हादसा, 2 घंटे तक चली थी हाथ की सर्जरी

Vicky Jain Talks About Accident: हाल ही में विक्की जैन संग बड़ा हादसा हुआ जिसके चलते उन्हे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इस हादसे में विकी का हाथ बुरी तरह घायल हो चुका था। अब खुद अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के पति ने बताया कि आखिर ये एक्सीडेंट कैसे हुआ था।

Image

Image Source: SANDEEP SINGH Instagram

Vicky Jain Talks About Accident: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखण्डे और उनके पति विक्की जैन अक्सर अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अंकिता के चलते ही विक्की को टीवी दुनिया में पहचान मिली और तभी आज उनकी खुद की फैन फॉलोइंग है। जैसा कि आपको पता है कुछ दिन पहले अंकिता लोखंडे के उपर मुसीबतों का पहाड़ गिर गया जब विक्की जैन एक हादसे का शिकार हुए। अंकिता के पति विक्की को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया और उन्हे भर्ती कर लिया गया था। अब एक इंटरव्यू में विक्की ने बताया कि आखिर उनके साथ उस दिन क्या हुआ था जिससे इतना बड़ा हादसा हुआ।

हिंदुस्तान टाइम से बातचीत करते हुए अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) पति विक्की जैन (Vicky Jain) बताते हैं, 'आमतौर दिनों की तरह मैं छाछ का गिलास उठा रहा था कि तभी ग्लास फिसल गया। जोर से पकड़ने के चलते ग्लास टूट गया और और कांच मेरी उंगली और हथेली में जा घुसा। ये मेरी जिंदगी में अब का सबसे हादसा था क्यूंकी कपड़े से लेकर बाथरूम तक सभी जगह मेरे खून से गंदे हो गए थे। इस परेशानी में मुझे सुझा कि हिम्मत रखनी होगी वरना अंकिता घबरा जाएगी।

'बिग बॉस 17' कंटेस्टेंट आगे बताते हैं कि अस्पताल जाते हुए मैंने चैट जीपीट पर उपाय ढूँढना चाहा लेकिन अंकिता रोते हुए बोलीं इससे क्या होगा। हाथ में जगह जगह कट लगने की वजह से खून बह गया था। सिर्फ यही नहीं हाथ की बीच वाली उंगली टेडी हो गई जिसके लिए डॉक्टर ने 2 घटने तक सर्जरी भी की थी। बता दें अब विक्की जैन की हालत में सुधार है और धीरे धीरे घाव भर रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article