Bigg Boss 19 से बाहर आते ही नगमा मिराजकर ने फैंस से मांगी माफी, लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर बोलीं- दिल अभी भरा नहीं

Bigg Boss 19 Nagma Mirajkar Shares Post After Eviction: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' से बीते दिन नगमा मिराजकर का एविक्शन हो गया। उनके एविक्शन से फैंस को तगड़ा झटका लगा है। नगमा मिराजकर ने शो से आने के बाद एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से माफी भी मांगी।

Bigg Boss 19 Nagma Mirajkar Shares Post After Eviction: टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच धमाका देखने को मिलता है। बीते दिन 'बिग बॉस 19' में एक नहीं बल्कि दो-दो कंटेस्टेंट्स को घर छोड़कर जाना पड़ा। जहां पहले नतालिया जानोसजेक का एविक्शन हुआ तो वहीं उनके बाद नगमा मिराजकर को 'बिग बॉस 19' से बेघर होना पड़ा। नगमा मिराजकर के एविक्शन से आवेज दरबार फूट-फूटकर रोते नजर आए। वहीं अब घर से बाहर आने के बाद नगमा मिराजकर (Nagma Mirajkar) ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से माफी भी मांगी।

bigg boss 19 (67)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

नगमा मिराजकर (Nagma Mirajkar) ने 'बिग बॉस 19' से जुड़ी पोस्ट साझा करते हुए आवेज दरबार के लिए भी अपने दिल का गुबार निकाला। नगमा मिराजकर ने पोस्ट में लिखा, "कि दिल अभी भरा नहीं। मुझे नहीं लगा था कि मैं इतनी जल्दी बाहर आ जाऊंगी। मैं अपने फैंस से माफी मांगती हूं अगर मैंने उन्हें निराश किया तो। मैं अपने स्वास्थ्य के कारण बेस्ट नहीं दे पाई, लेकिन इन सब में भी मैंने खुद के बारे में काफी चीजें जानीं। ये मेरे लिए लेसन हैं, जिन्हें मैं जिंदगी भर याद रखूंगी। इस सफर का हिस्सा होना मेरी जिंदगी के लिए बहुत बड़ा अवसर रहा है और इसके लिए मैं आभारी हूं।"

End of Feed