टीवी मसाला

Bigg Boss 19: कप्तान से तानाशाह बने अमाल मलिक, प्रणित मोरे संग हुआ लंच को लेकर झगड़ा

Bigg Boss 19 Promo: सलमान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने नया प्रोमो रिलीज किया है। अमाल मलिक और प्रणित मोरे के बीच लंच को लेकर घमासान युद्ध छिड़ गया। ऐसी क्या बात हुई इनके बीच कि ये दोनों भड़क पड़े जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19: सलमान खान द्वारा होस्ट किया जा रहा शो 'बिग बॉस 19' पर पूरी दुनिया की नजर रहती है। जी हाँ, 19वां सीजन अपना बज बनाने की पूरी कोशिश कर रहा है। मेकर्स भी मेहनत करते हुए दिखाई दिए कि शो को टीआरपी का राजा बना सके। देखते देखते शो को तीन हफ्ते बीत चुके हैं। अब हाल ही में मेकर्स ने आज के एपिसोड में होने वाले तमाशे का प्रोमो शेयर कर डाला। घर में अमाल मलिक कप्तान से प्रणित मोरे भिड़े।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट प्रोमो कि शुरुआत अमाल मलिक (Amaal Mallik) से होगी जो कहते हैं 'लंच लेट मिलेगा जो लोग तैयार हो चुके हैं सिर्फ उनके लिए। ये सुन पूरा घर अमाल के इस फैसले के खिलाफ खड़ा होगा। तभी अमाल किचन में खड़े प्रणित मोरे (Pranit More) से कहते हैं कि नेहल अभी ड्रामा कर रही है कि लंच लेट करेगी। ये सुन प्रणित भी कहते हैं कि मैं भी वैसे लेट ही लंच करता हूं अगर सब खा रहे हैं तो खा लूंगा। बस फिर सुनकर अमाल ने कहा कि तू कभी सपोर्ट नहीं करता। दोनों के बीच इस बात को लेकर जमकर झगड़ा।

प्रोमो शेयर करते हुए मेकर्स ने धमाकेदार कैप्शन लिखा, 'प्रणित और अमाल के बीच लंच को लेकर हुई बहन, क्या बनेगा ये घर का नया मुद्दा?' इस प्रोमो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'अमाल ज्यादा ही ओवरएक्टिंग कर रहा है कैप्टेन बनकर।' वहीं कई लोग प्रणित की बातों का सपोर्ट कर रहे हैं। बता दें पिछले हफ्ते घर से एलिमिनेट नगमा मिराजकर और नतालिया हुईं। डबल इविक्शन के बाद अब घर में कुल 15 कंटेस्टेंट्स ही बचे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article