टीवी मसाला

'मैम इतनी भी बुरी नहीं हैं'- Bigg Boss 19 में नीलम और शहबाज ने किया कुनिका को सपोर्ट, दर्शकों ने बताया 'चमचे'

Bigg Boss 19 Neelam Giri And Shehbaz Badesha Tagged As Chamche: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में कुनिका सदानंद घरवालों के निशाने पर आ चुकी हैं। लेकिन नीलम गिरी और शहबाज बडेशा उनके समर्थन में नजर आए। हालांकि उनका वीडियो देख दर्शकों ने उन्हें 'चमचा' बता दिया है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Neelam Giri And Shehbaz Badesha Tagged As Chamche: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स अपने-अपने अंदाज के लिए खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। आए दिन 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिलता है। आज भी बिग बॉस 19 में अमाल मलिक, कुनिका सदानंद को बातें सुनाते नजर आएंगे। वहीं अभिषेक बजाज ने भी कुनिका सदानंद को ताना दिया कि सम्मान मांगा नहीं जाता बल्कि कमाया जाता है। हालांकि मामले में शहबाज बडेशा ने कुनिका सदानंद का सपोर्ट किया। वहीं अब 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नीलम गिरी और शहबाज बडेशा, कुनिका सदानंद का समर्थन करते दिखे। नीलम ने शहबाज से कहा कि मैम इतनी भी बुरी नहीं हैं। लेकिन उनका वीडियो देख दर्शकों ने कुनिका सदानंद को 'चमचा' बता दिया।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़े वीडियो में नीलम गिरी और शहबाज बडेशा आपस में बात करते दिखाई दिये। नीलम गिरी ने शहबाज से कुनिका के बारे में बात करते हुए कहा, "मैम की बात आती है ना तो गौरव और अभिषेक बजाज ताक में रहते हैं और चढ़ जाते हैं। तुम आ गए तो थोड़ा अच्छा हो गया, वरना मैम के पीछे सब इतना पड़ जाते थे ना कि हम लोग बोलना भी चाहते थे तो ये लोग बोलने भी नहीं देते थे। ये लोग आवाज को इतना दबाते हैं। मैम इतनी भी बुरी नहीं हैं।" नीलम गिरी की बातें सुनकर शहबाज बडेशा ने कहा कि मुझे उनकी आंखों में आंसू दिखे थे। लेकिन वो इतनी स्ट्रॉन्ग हैं कि उन्होंने आंसू नहीं निकाले। वहीं नीलम गिरी ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, "मैम कहीं कहीं गलत हो सकती हैं, हर वक्त नहीं गलत हो सकतीं।"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में नीलम गिरी और शहबाज बडेशा का वीडियो देख दर्शकों ने उन्हें चमचा कहना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "मैम की चमची।" दूसरे यूजर ने लिखा, "एक चमची कम थी कुनिका की, अब ये नया चमचा आ गया है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "सबसे पहले तो इन दो चमचों को बाहर निकालो।" चौथे यूजर ने लिखा, "मैम को तुम ट्रॉफी भी दे देना बहन।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article