Bigg Boss 19: मृदुल तिवारी को बाहर करने के लिए मेकर्स ने रचा था षड्यंत्र? बहन प्रगति ने खोली शो की पोल-पट्टी

Bigg Boss 19 News: कलर्स टीवी का फेमस विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों आलोचनाओं का सामना कर रहा है। जैसा की कल घर से मिड वीक इविक्शन के चलते मृदुल तिवारी बाहर हो गए जिससे जनता को बड़ा झटका लगा। इस एलिमिनेशन से गुस्सा मृदुल तिवारी की बहन ने बिग बॉस के मेकर्स को लताड़ा।

Bigg Boss 19 News: बिग बॉस 19 के घर में इस हफ्ते टेंशन और ड्रामा का माहौल और भी गर्म हो गया। मृदुल तिवारी, जिन्होंने अपने मज़ेदार अंदाज़ और चालाकी से घर में सबका ध्यान खींचा, अब घर से बाहर हो गए हैं। उनके एलिमिनेशन ने फैंस को हैरान कर दिया है और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। सिर्फ यही नहीं शो के मेकर्स को भारी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। इस बीच मृदुल के एविक्शन को लेकर उनकी बहन प्रगति ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर मेकर्स पर भड़ास तो निकाली ही साथ ही शो की पोल पट्टी भी खोली।

Bigg Boss 19 Mridul Tiwari

Image Source: Jio Hotstar / Pragati Instagram

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) की बहन प्रगति वीडियो में कहती हैं, 'थोड़ी तो शर्म आ रही होगी मेकर्स को। आपको मालूम था नॉर्मल वोटिंग से मेरे भाई को नहीं निकाल सकते हो तो क्योंकि नॉर्मल जनता उसे घर से बेघर कभी नहीं करेगी। इसलिए आपने इतनी बड़ी साजिश रच दी उसके खिलाफ और इतनी बड़ी पॉलिटिक्स बैठा दी उसको निकालने के लिए। अरे जब निकालना ही था तो उसकी स्पीच तो पूरी दिखा देते और उसमें भी आपने इतने कट लगा दिया बिल्कुल ही खत्म कर दिया। सिर्फ यही प्रूफ करने के लिए कि उसने टास्क में कुछ बोला ही नहीं, गेम में कोई योगदान नहीं दे रहा। अरे एडिटर्स तो आपके हैं जो मर्जी वो दिखाओगे। अगर मृदुल कुछ अच्छा कर रहा है या बुरा आपको नहीं दिखाना तो नहीं दिखाओगे। एक सच्चे और असली पर्सनैलिटी को आप झेल नहीं पाए। अरे मृदुल फेक नहीं था तो आप सोच रहे होंगे की ये शो में क्यूँ है। घर में पेड ऑडियंस बुलाई और अपनी मर्जी से वोटिंग कराते हैं। थोड़ी शर्म कर लेते जनता अंधी नहीं है। आप इसे जनता का शो क्यूँ कहते हो क्योंकि आप लोग पक्षपाती हो, ये एक स्क्रिप्टिड शो है।'

End of Feed