Bigg Boss 19: एंट्री से पहले मालती चाहर और मेकर्स में हुई थी डील, इस मकसद से रखा कंटेस्टेंट ने घर में कदम?

Bigg Boss 19 Shocking Claim: कलर्स टीवी का दमदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। शो के एक फैन पेज ने दावा किया है कि वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर की एंट्री एक मकसद से हुई थी और उसके लिए मेकर्स संग डील भी साइन हुई थी।

Bigg Boss 19 Shocking Claim: छोटे परदे का हमेशा विवादों से घिरे रहने वाला शो 'बिग बॉस 19' को लेकर आए दिन कुछ ना कुछ खुलासे तो होते ही रहते हैं। 10हफ्ते बीतने के बाद शो में इस समय कुल 14 कंटेस्टेंट बाकी हैं। शो धीरे शीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है। जनता ने तो अभी से हो टॉप 5 फाइनलिस्ट के नाम भी चुन लिए हैं। घर में कुछ ही हफ्तों पहले एक्ट्रेस मालती चाहर की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई जो भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज दीपक चाहर की बहन है। अब हाल ही में मालती चाहर को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ जिसे सुन आप सन्न रह जाएंगे।

Malti Chahar Bigg Boss 19

Image Source: Jio Hotstar

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के एक फैन पेज ने दावा किया कि मेकर्स ने मालती चाहर (Malti Chahar) को घर में एक खास मकसद से भेजा है। मालती चाहर से मेकर्स ने कहा, 'तुम घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन एंट्री लो और तान्या मित्तल (Tanya Mittal) को एक्सपोज करो। घरवालों को तान्या मित्तल के खिलाफ करो।' ये खबर सामने आते ही लोग बहुत बड़ा झटका लगा है। शो के दर्शकों का मानना है कि शायद इसलिए मालती चाहर ने घर में आते ही तान्या मित्तल को अपना निशाना बनाया था। शायद मालती चाहर ने सच में मेकर्स संग कोई डील साइन कि है। बीते एपिसोड में भी मालती चाहर ने तान्या मित्तल की पॉल पट्टी खोलते हुए घरवालों को बताया कि कंटेस्टेंट कोई सती सावित्री नहीं है। एक वीडियो में तान्या ने सिर्फ पेटीकोट पहना हुआ था ब्लॉउज नहीं। ऐसे कई खुलासे शुरू से मालती करती आईं तान्या मित्तल को लेकर। अब जनता की शक की सूई मालती और मेकर्स पर घूमती हुई नजर आई। तान्या और मालती की ये दुश्मनी कहाँ तक जाएगी ये आगे आने वाले एपिसोड में दिखता रहेगा।

End of Feed