'पहले ही बात हो गई थी...'- BB 19 में मालती चाहर ने मेकर्स के कहने पर बनाया तान्या मित्तल को निशाना! सरेआम खोली पोल

Bigg Boss 19 Malti Chahar Reveals Whey She Target Tanya Mittal: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' को लेकर मालती चाहर ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपनी लाइव फीड में बताया कि मेकर्स संग हुई बातचीत के बाद ही उन्होंने तान्या मित्तल को शो में निशाना बनाया था।

Bigg Boss 19 Malti Chahar Reveals Whey She Target Tanya Mittal: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'बिग बॉस 19' खत्म हो चुका है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स किसी न किसी वजह से चर्चा में बने ही हुए हैं। 'बिग बॉस 19' में मालती चाहर ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री की थी। उन्होंने शो में कदम रखते ही तान्या मित्तल को निशाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। मालती ने ये तक बताया था कि तान्या को लोग सोशल मीडिया पर कैसे ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि मालती चाहर (Malti Chahar) ने ये सब मेकर्स के कहने पर किया था। इस बात का खुलासा खुद मालती चाहर ने अपनी लाइवफीड के दौरान किया है।

malti chahar on tanya mittal

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, मालती चाहर इंस्टाग्राम

मालती चाहर (Malti Chahar) ने लाइव फीड में फैंस संग बातचीत में बताया कि वह कभी भी तान्या मित्तल को निशाना नहीं बनाना चाहती थीं। लेकिन ये सब करने के लिए उन्हें कहा गया, क्योंकि शो में बदलाव चाहिए था। मालती चाहर ने कहा, "शुरुआत में मैंने कुछ चीजें कीं, लेकिन वो सब शो में बदलाव करने थे इसलिए की गईं और इन सबके बारे में मेकर्स से पहले ही चर्चा हो गई थी। लेकिन बाद में जो भी हुआ वो मैं खुद थी। मुझे कुछ भी दिखावा नहीं करना था। मुझे चाहिए था कि मैं जैसी हूं वैसी ही रहूं। लेकिन काश कि मैंने सोचा होता कि मेरे खिलाफ नैरेटिव कैसा जाएगा। लेकिन अब धीरे-धीरे लोग मुझे समझ रहे हैं और मेरी साइड भी देख रहे हैं।" (यहां देखें वीडियो)

End of Feed