Bigg Boss 19: मालती चाहर को जबरन किस करना चाहता था डायरेक्टर, हादसे से सहम गई थी हसीना

Bigg Boss 19 Malti Chahar: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में नजर आ चुकीं मालती चाहर ने एक चौंका देने वाला खुलासा किया। मालती चाहर ने बताया कि वे भी कास्टिंग काउच का दर्द झेल चुकी हैं। एक दफा मालती को एक डायरेक्टर जबरन किस करना चाह रहा था।

Bigg Boss 19 Malti Chahar: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' खत्म हुए दो हफ्ते बीत गए हैं। लेकिन इसमें नजर आ चुके स्टार्स अब भी सुर्खियों में हैं। 15 हफ्तों बाद 7 दिसंबर को शो ऑफ एयर हुआ और इसके विनर बने टीवी एक्टर गौरव खन्ना। चमचमाती ट्रॉफी और 50 लाख रुपए कैश प्राइज गौरव खन्ना के हाथ लगी। वहीं इस शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बने आईं थी मालती चाहर जो एक फेमस एक्ट्रेस होने के साथ-साथ क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन भी हैं। हाल ही में मालती चाहर ने खुलासा किया कि उनके साथ कास्टिंग काउच हो चुका है और इस हादसे वो कैसे सहम गई थीं।

End of Feed