Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद ने किया नॉमिनेट तो मृदुल तिवारी ने उड़ाई खिल्ली, घरवालों ने जमकर पिटी तालियां

Bigg Boss 19 Promo: शो 'बिग बॉस 19' के दूसरे हफ्ते का नॉमिनेशन प्रोमो सामने आ चुका है जो देखने में काफी मजेदार है। प्रोमो में कुनिका सदानंद और मृदुल तिवारी की नॉमिनेशन को लेकर बहुत झगड़ा। मृदुल के जवाबों को सुन घरवाले जमकर तालियाँ भी बजाएंगे। यहाँ देखे प्रोमो।

Bigg Boss 19 Promo: टीवी दुनिया का धमाकेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' दिन पर दिन मजेदार होता जा रहा है। कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई झगड़ा दिखाकर मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं कि शो को ज्यादा से ज्यादा टीआरपी मिल सके। 19वें सीजन में 16 स्टार्स ने एंट्री मारी जो अब पाँच महीने के लिए घर में कैद हो चुके हैं। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान शो को होस्ट कर रहे हैं साथ ही कंटेस्टेंट्स की हर हफ्ते क्लास भी लगाने से नहीं चूकते। इस बीच मेकर्स ने दूसरे हफ्ते के नॉमिनेशन का प्रोमो रिलीज कर दिया है।

Bigg Boss 19 Promo

Image Source: Jio Hotstar Instagram

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट प्रोमो कि शुरुआत नॉमिनेशन प्रक्रिया से हुई जिसमें कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने मृदुल तिवारी को 'बिन पेंदे का लोटा ' बोलकर नॉमिनेट कर डाला। कारण सुनकर मृदुल कहते हैं 'ना मैं चमचा गिरी आपकी कर पाया ना किसी और की कर पाऊँगा।' ये देख घरवाले जैसे बसीर अली, जीशान और अन्य सदस्य जमकर तालियाँ पीटते हैं। सिर्फ यही नहीं जीशान ये तक कहते हुए दिखाई दिए कि आज नॉमिनेशन में मृदुल ने गाल गाल कर दिए थप्पड़ मारकर। नॉमिनेशन के बाद मृदुल कुनिका के सामने नीचे बैठकर कहेंगे कि मैं ऐसे नहीं कर पाया तो आप नॉमिनेट कर दोगे।

End of Feed