Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद की हरकत से गुस्से में आग बबूला हुए फैंस, सोशल मीडिया पर लगाई क्लास

Bigg Boss 19: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद इन दिनों 'बिग बॉस 19' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। कल के एपिसोड में कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल की मां पर कमेन्ट किया जिसके बाद वो अब लोगों की आंखों में विलेन बन गई हैं। सोशल मीडिया पर कुनिका के इस व्यवहार पर लोगों का गुस्सा निकल रहा है।

Bigg Boss 19: टीवी दुनिया का सबसे बड़ा कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का ट्रेंड इन दिनों हर जगह बना हुआ है। लोगों के बीच इस शो को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं। शो को शुरू हुए सिर्फ 2 हफ्ते ही हुए हैं कि कंटेस्टेंट्स एक दूजे के साथ लड़ने लगे। अब तक घर में दो बार नॉमिनेशन हुआ लेकिन कोई भी एलिमिनेट नहीं किया गया। पहली वाइल्डकार्ड एंट्री इस शो में शहनाज गिल के भी शहबाज बडेशा की हाल ही में हुई। जैसा कि आप सभी को मालूम है 'बिग बॉस 19' के घर में कल कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल की परवरिश और मां को लेकर कमेन्ट किया था। ये देख जनता सोशल मीडिया पर कुनिका सदानंद को जमकर ट्रोल करती हुई नजर आई।

Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand

Image Source: Jio Hotstar

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अपनी एक हरकत की वजह से कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने घरवालों के साथ-साथ जनता को भी नाराज किया। एक यूजर x पर लिखता है, 'कुनिका एक दोगली औरत है, उसने फिल्मों में वैम्प का किरदार निभाया है और वो असल में यही हैं। किसी की परवरिश पर सवाल उठाना ठीक नहीं है।' वहीं दूसरा यूजर भी लताड़ लगाते हुए लिखता है, 'अगर आज तानिया मित्तल पलट कर कुनिका जी को ये कह देती आपसे दो दो शादियां नहीं संभली परवरिश पर न ही बोले तो क्या इज्जत रह जाती उनकी?'

End of Feed