LIVE
Bigg Boss 19 Grand Premier Live: सलमान खान ने किया धमाकेदार आगाज, शहबाज को मात देकर मृदुल तिवारी बने कंटेस्टेंट
Bigg Boss 19 Grand Premier Live Updates: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। सलमान खान के इस शो में कई नामी सितारे अपनी किस्मत आजमाते नजर आएंगे। इस लिस्ट में गौरव खन्ना से लेकर अश्नूर कौर और अमाल मलिक तक का नाम शामिल है।
Bigg Boss 19 Grand Premier Live Updates: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' ने हमेशा ही टीवी की दुनिया में मनोरंजन का तड़का लगाया है। 'बिग बॉस' अब अपने 19वें सीजन के साथ भी धूम मचाने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस 19' के लिए मेकर्स ने जोरों-शोरों पर तैयारियां की हुई हैं। 'बिग बॉस 19' को टीवी पर हिट बनाने के लिए मेकर्स हर तरीके की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, चाहे वह थीम से जुड़ी हों या फिर कंटेस्टेंट्स से जुड़ी। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लिए टीवी से लेकर बॉलीवुड, इंटरनेट सेंसेशन और क्षेत्रीय कलाकारों को भी अप्रोच किया गया। टीवी एक्टर बसीर अली, गौरव खन्ना, अश्नूर कौर, भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी और आवेज दरबार जैसे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी बिग बॉस 19 में अपनी किस्मत आजमाते नजर आएंगे।
AUG 24, 2025 22:59 IST
Bigg Boss 19 Grand Premier Live: इन कंटेस्टेंट्स से ज्यादा इंप्रेस हुए फैंस
'बिग बॉस 19' के ग्रैंड प्रीमियर में 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की। सबसे ज्यादा जो कंटेस्टेंट्स दर्शकों को पसंद आए, उनमें अश्नूर कौर, गौरव खन्ना, बसीर अली और अमाल मलिक शामिल हैं।
AUG 24, 2025 22:48 IST
Bigg Boss 19 Grand Premier Live: सलमान खान ने की अमाल मलिक की तारीफ
'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक ने एंट्री की। उन्होंने सलमान खान को अपने लिए लकी बताया। सलमान खान ने कहा कि ये लड़का बहुत टैलेंटेड है, इसकी आवाज और म्यूजिक को लेकर इसकी सेंस कमाल की है।
AUG 24, 2025 22:42 IST
Bigg Boss 19 Grand Premier: अमाल मलिक ने 16वें कंटेस्टेंट के तौर पर रखा कदम
'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक ने आखिरी कंटेस्टेंट बनकर घर में कदम रखा। उन्होंने 'कौन तुझे' गाना गाते हुए स्टेज पर धमाल मचा दिया। उनकी सिंगिंग ने प्रीमियर पर समा बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
AUG 24, 2025 22:41 IST
Bigg Boss 19 Grand Premier Live: शहबाज बडेशा को मात देकर मृदुल तिवारी बने कंटेस्टेंट
'बिग बॉस 19' में शहबाज बडेशा और मृदुल तिवारी के बीच वोटिंग का रिजल्ट सामने आया। मृदुल तिवारी ने इस वोटिंग में शहबाज बडेशा को मात देकर घर में कदम रखा है।
AUG 24, 2025 22:37 IST
Bigg Boss Grand Premier Live: मृदुल तिवारी और शहबाज बडेशा ने रखा कदम
'बिग बॉस 19' में स्टेज पर मृदुल तिवारी और शहबाज बडेशा ने कदम रखा है। स्टेज पर जहां मृदुल तिवारी ने जहां खुद को कॉन्फिडेंट बताया तो वहीं शहबाज बडेशा का कहना है कि मुझे तो लगता है कि मुझे मेरे घरवालों ने ही नहीं वोट दिया होगा।
AUG 24, 2025 22:29 IST
Bigg Boss 19 Grand Premier Live: 'हम साथ साथ हैं' एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने रखा कदम
'बिग बॉस 19' में कुनिका सदानंद ने कदम रखा है, जो कि 'हम साथ-साथ हैं' जैसी कई फिल्में कर चुकी हैं। कुनिका सदानंद को लेकर सलमान खान ने बताया कि ये भले ही फिल्मों में विलेन बन चुकी हैं, लेकिन असल में ऐसी नहीं हैं। हालांकि वह घर में अपने हक के लिए लड़ाई करती नजर आएंगी।
AUG 24, 2025 22:28 IST
AUG 24, 2025 22:20 IST
Bigg Boss 19 Grand Premier Live: शिल्पा शेट्टी के गानों पर ठुमके लगाते हुए आईं नीलम गिरी
'बिग बॉस 19' में एक्ट्रेस नीलम गिरी ने 13वीं कंटेस्टेंट बनकर एंट्री की। उन्होंने शिल्पा शेट्टी के गाने पर ठुमके लगाते हुए एंट्री की। उनकी परफॉर्मेंस ने स्टेज पर जान फूंकने का काम किया है।
AUG 24, 2025 22:19 IST
Bigg Boss 19 Grand Premier Live: फरहाना भट्ट ने खुद को बताया विलेन
'बिग बॉस 19' में फरहाना भट्ट ने खुद को स्टेज पर ही विलेन बता दिया। उन्होंने गेम को लेकर अच्छा-खासा कॉन्फिडेंट दिखाया।
AUG 24, 2025 22:17 IST
Bigg Boss 19 Grand Premier Live: फरहाना भट्ट ने 12वें कंटेस्टेंट के तौर पर रखा कदम
'बिग बॉस 19' में फरहाना भट्ट ने 12वीं कंटेस्टेंट के तौर पर कदम रखा है। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने उन्हें किसी और के लिए छोड़ दिया था और इस चीज ने उनकी जिंदगी बदल दी। फरहाना भट्ट ने बताया कि अपने परिवार के लिए उन्होंने मॉडलिंग शुरू की। लेकिन उनके रिश्तेदारों और समाज ने उन्हें गलत कहना शुरू कर दिया।
AUG 24, 2025 22:14 IST
AUG 24, 2025 22:12 IST
Bigg Boss 19 Grand Premier Live: प्रणित मोरे ने 11वें कंटेस्टेंट के तौर पर रखा कदम
'बिग बॉस 19' में प्रणित मोरे ने 11वें कंटेस्टेंट के तौर पर कदम रखी है। उन्होंने आते ही स्टेज पर जोक करना शुरू कर दिया। प्रणित मोरे ने सलमान खान से जुड़ा भी मजाक किया, जिसपर सलमान खान ने उनकी टांग खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
AUG 24, 2025 22:11 IST
Bigg Boss 19 Grand Premier Live: नताली पॉलेंड बनीं 10वीं कंटेस्टेंट
'बिग बॉस 19' में 10वीं कंटेस्टेंट बनकर 'वॉर 2' और 'हाउसफॉल 5' एक्ट्रेस नताली पॉलेंड ने एंट्री की है। उन्हें हिंदी नहीं आती, ऐसे में सलमान खान ने गौरव खन्ना को उन्हें हिंदी सिखाने की जिम्मेदारी दी है।
AUG 24, 2025 21:56 IST
Bigg Boss 19 Grand Premier Live: गौरव खन्ना ने शाहरुख खान के अंदाज में की एंट्री
'बिग बॉस 19' में गौरव खन्ना ने धमाकेदार अंदाज में एंट्री की है। उन्होंने शाहरुख खान के गाने 'मैं हूं ना' पर डांस करते हुए बिग बॉस 19 में एंट्री की। उनकी एंट्री ने फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दी है।
AUG 24, 2025 21:55 IST
Bigg Boss 19 Grand Premier Live: बसीर अली पर फिदा हुईं नेहल चुदासमा
'बिग बॉस 19' के ग्रैंड प्रीमियर पर अभिषेक बजाज और बसीर अली के बीच कॉम्पिटीशन हुआ। दोनों ने अपनी फिटनेस जमकर दिखाई। लेकिन नेहल चुदासमा ने हर बार बसीर अली को ही चुना।
AUG 24, 2025 21:50 IST
Bigg Boss 19 Grand Premier Live: आठवे कंटेस्टेंट बनकर आए अभिषेक बजाज
'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर 2' एक्टर अभिषेक बजाज ने आठवें कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस 19 में कदम रखा। उन्होंने सलमान खान से कहा, "सबके दिलों पर करेगा राज, हमारा बजाज।"
AUG 24, 2025 21:48 IST
Bigg Boss 19 Grand Premier Live: बसीर अली ने मारी धमाकेदार एंट्री
'बिग बॉस 19' में बसीर अली ने सातवें कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की है। सलमान खान ने नेहा चुदासमा से बताया कि आपको फिट लड़के पसंद हैं और बिग बॉस ने आपकी सुन भी ली है।
AUG 24, 2025 21:53 IST
Bigg Boss 19 Grand Premier Live: छठी कंटेस्टेंट ने रखा कदम
'बिग बॉस 19' में नेहल चुदासमा में छठी कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की है। उन्होंने सलमान खान से बताया कि उन्हें फिटनेस का ध्यान रखने वाले लोग बहुत पसंद हैं।
AUG 24, 2025 21:44 IST
Bigg Boss 19 Grand Premier Live: पहले दिन ही हो गई तान्या मित्तल और जीशान की तू तू, मैं मैं
सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल और जीशान ने एक साथ घर में कदम रखा। लेकिन पहले दिन ही दोनों की तू तू, मैं मैं हो गई। तान्या ने ये तक कहा कि जीशान फिल्म 'गैंग्स ऑफ वसेपुर' में तो हिंसक थे ही असल में भी हैं।
AUG 24, 2025 21:40 IST
Bigg Boss 19 Grand Premier Live: आवेज दरबार और नगमा मिराजकर ने की धमाकेदार एंट्री
'बिग बॉस 19' में चौथे और पांचवे कंटेस्टेंट के तौर पर आवेज दरबार और नगमा मिराजकर ने एंट्री की है। उन्होंने अपनी डांस परफॉर्मेंस के साथ अपनी कहानी बयां करने की कोशिश की है।
