Bigg Boss 19 Grand Finale Farhana Bhatt Fans Angry On Her Defeat: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'बिग बॉस 19' को गौरव खन्ना के रूप में अपना विजेता मिल चुका है। यूं तो फिनाले में प्रणित मोरे, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना ने जगह बनाई थी। लेकिन सबको मात देते हुए गौरव खन्ना विजेता का टाइटल अपने साथ ले गए। इतना ही नहीं, गौरव खन्ना को कैश प्राइज में 50 लाख रुपये भी मिले। लेकिन जहां गौरव खन्ना की जीत से फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है तो वहीं फरहाना भट्ट की हार से लोगों में नाराजगी भी दिखाई दी। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने गौरव खन्ना को सबसे अनडिजर्विंग विजेता तक कहा।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) की हार पर एक यूजर ने गौरव खन्ना की जीत को गलत बताया। यूजर ने लिखा, "गौरव खन्ना आधिकारिक रूप से बिग बॉस के इतिहास का सबसे अनडिजर्विंग विजेता बना। बधाई हो एमसी स्टैन, आपका टाइटल चला गया। अमाल मलिक और फरहाना भट्ट ने अच्छा खेला।" दूसरे यूजर ने लिखा, "एमसी स्टेन को प्रतियोगी मिल गया, क्योंकि कहने के लिए सुपरस्टार असल में बिग बॉस 19 जीत गया है और अब वह सबसे ज्यादा गरिमाशाली विजेता है। कल्पना करो, कुछ नहीं किया, अपनी पत्नी का इस्तेमाल किया और जीत गया।" तीसरे यूजर ने लिखा, "ये क्या है। फिक्स्ट विनर के साथ एक और सीजन। खैर हमारे लिए तो फरहाना भट्ट ही असली विजेता है।"
फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) के सपोर्ट में उतरे लोग यहीं नहीं रुके। 'बिग बॉस 19' में फरहाना भट्ट के फर्स्ट रनरअप बनने पर एक यूजर ने लिखा, "फरहाना ने भले ही ट्रॉफी न जीती हो, लेकिन सबका दिल जीता है। ये सीजन उसके नाम से याद किया जाएगा। एक ही इंसान जिसने सबसे ज्यादा योगदान दिया था।"
