Bigg Boss 19 Promo: टीवी दुनिया का विवादित शो 'बिग बॉस 19' का आगाज हो चुका है इसी के साथ घर में ड्रामों ने भी जगह ले ली है। जैसा की आप सभी को मालूम है 'बिग बॉस 19' के घर में 16 कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है। पहले ही हफ्ते घरवालों ने मिल्कर फरहाना भट्ट को गेम से आउट कर दिया। लेकीन वो घर से बेघर नहीं हुई बल्कि सीक्रेट रूम में बैठकर घरवालों पर नजर रख रही हैं। इसी के साथ मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड की झलक दिखाई जिसमें गौरव खन्ना वर्सेज बसीर अली और जीशान कादरी देखने को मिले।
Image Source: Jio Hotstar
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत गौरव खन्ना से होगी जिनपर इल्जाम लगा है कि उन्होंने दाल ज्यादा खा ली और अन्य घरवालों के लिए नहीं बचाई। इल्जाम लगाने वाले और कोई नहीं बल्कि जीशान कादरी है। जीशान और गौरव खानने के बीच जमकर बवाल होता है। इस दौरान बसीर गौरव से कहते हैं कि आप इस मुद्दे के लिए बिल्कुल भी सिरियस नहीं हैं। हालांकि गौरव सफाई देते हुए कहते हैं कि उन्होंने एक ही बार दाल खाने के लिए ली थी। सभी घरवाले गौरव को अपना निशाना बनाते हैं जिसे देखकर एक्टर ने कहा 'कर दो नॉमिनेट।'
प्रोमो को देखने के बाद फैंस गौरव खन्ना को सोशल मीडिया पर जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए गौरव खन्ना, नीलम गिरी, तान्या मित्तल, अभिषेक बजाज, जीशान कादरी, नतालिया जानोसजेक और प्रणित मोरे का नाम शामिल है। देखना दिलचस्प होगा कि पहले ही हफ्ते घर से कौन बेघर होगा।
