Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट ने फिर उड़ाया गौरव खन्ना के TV करियर का मजाक, अमाल मलिक ने भी कसा तंज

Bigg Boss 19 Promo: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने हाल ही में एक नया प्रोमो रिलीज किया है जिसमें फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना के बीच बहसबाजी होती हुई नजर आई। फिर एक बार फरहाना भट्ट ने गौरव खन्ना के टीवी करियर को निशाना बनाते हुए मुद्दा खड़ा किया।

Bigg Boss 19 Promo: रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ छोटे परदे पर तबाही मचा रहा है। इस समय घर के अंदर रोमांच और ड्रामा अपनी चरम सीमा पर पहुँच गया है। जहां एक तरफ इस बीते दिन घर से मृदुल तिवारी नॉमिनेट हुए तो दूसरी तरफ घर में गौरव खन्ना को लोग अपना निशाना बनाते हुए नहीं थके। जैसा की आपको मालूम है पिछले वीकेंड का वार में सलमान खान ने फरहाना को गौरव खन्ना के टीवी करियर पर टिप्पणी करने के चलते बहुत सुनाया था। हालांकि फरहाना सलमान की डांट के बाद भी बाज नहीं आईं। अमाल मलिक संग मिलकर दोनों ने गौरव के करियर का मजाक उड़ाया और साथ ही घर में नेपोटिज्म के मुद्दे को उठाया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखें प्रोमो।

bigg boss new promo

Image Source: Jio Hotstar

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत हुई फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) से जो गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) से कहती हैं, 'आपने 20 साल किया है ना टीवी तो मुझे लगता है तीन महीने आप एक्टिंग आराम से कर सकते है।' जवाब में गौरव खन्ना ने कहा कि क्या मुझे ऑस्कर मिलना चाहिए? तो फरहाना भट्ट कहतीं हैं, 'हाँ फेक के लिए ऑस्कर जरूर।' ये सुन गौरव खन्ना का पारा बढ़ जाएगा और कहते हैं कि तुमने शुरू किया की किरदार निभा रहे हो फिर यही लाइन वो तीन से चार बार कह रही है। तभी इस पूरे मुद्द में अमाल मलिक गौरव को निशाना बनाते हुए कहेंगे कि किसी को फूट ऑन दी डोर मोमेंट नहीं मिला। वो फूट डोर मोमेंट भी किसी के पिता से नहीं मिला, उनको पता भी नहीं था कौन आया है। तीनों के बीच बहस छिड़ जाएगी।

End of Feed