Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज-शहबाज बडेशा के बीच हथपाई के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी फैन वॉर, दो गुट में बंटे दर्शक

Bigg Boss 19 Fan War After Shehbaz Badesha And Abhishek Bajaj Fight: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में शहबाज बडेशा और अभिषेक बजाज के बीच जंग हो गई, जिसके बाद अब शो के दर्शक भी दो गुटों में बंट गए हैं।

Bigg Boss 19 Fan War After Shehbaz Badesha And Abhishek Bajaj Fight: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिलता है। कई बार छोटी सी बात को भी राई का पहाड़ बना दिया जाता है। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का एक प्रोमो वीडियो सामने आया, जिसमें अभिषेक बजाज और शहबाज बडेशा एक-दूजे से हाथापाई करते नजर आए। कुनिका सदानंद को लेकर शहबाज बडेशा और अभिषेक बजाज के बीच बहस शुरू हो गई, जो कि बाद में हाथापाई में तब्दील हो गई। बिग बॉस 19 में शहबाज बडेशा और अभिषेक बजाज के बीच हुई लड़ाई के बाद दर्शक भी दो गुटों में बंट गए हैं। जहां कुछ यूजर्स अभिषेक का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ ने शहबाज बडेशा को सही ठहराया है।

bigg boss 19 (65)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में दिखाया गया कि अमाल मलिक संग बहस के दौरान कुनिका सदानंद कहती हैं कि यही सम्मान देते हो तुम लोग। इसपर अभिषेक बजाज बोल पड़ते हैं कि सम्मान लिया नहीं कमाया जाता है। उनकी बात शहबाज बडेशा को पसंद नहीं आई और उन्होंने अभिषेक को ताना देते हुए कहा कि जब दिन में हलवा चाहिए होता है तो बड़ी जल्दी आ जाते हो। इस मामले पर शहबाज बडेशा और अभिषेक बजाज की बहस शुरू हो गई, जिसमें दोनों ने एक-दूजे को धक्का देना शुरू कर दिया।

End of Feed