YRKKH Spoiler 15 September: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत अभिरा से होगी जिसे सपने में भी जेल में बिताए दिन दिखाई दे रहे हैं। अभिरा को जलेबाई की भी याद आएगी जिसने मायरा को किडनैप कर लिया था। नींद से उठकर अभिरा मायरा को ढूंढेगी जो उसके सामने ही खड़ी है। मानसिक संतुलन खो चुकी अभिरा सभी से मायरा को ढूँढने को कहेगी। अरमान अभिरा को संभालेगा ये कहते हुए कि मायरा घर में ही हैं तुमहरे सामने। वहीं तान्या रो रही होगी क्यूंकी उसे लग रहा है कि अभिरा को अंशुमन की कातिल शायद नहीं है। कृष तान्या को भड़काते हुए कहेगा कि वो जो कुछ भी कर रही है गलत बिल्कुल भी नहीं है। अगली सुबह तान्या गीतांजली को बताएगी कि अरमान अभिरा और मायरा के कमरें के बाहर सोया था। तान्या गीतांजली को कहेगी कि वो ये भोली भाली बहू कि एक्टिंग ना करें क्यूंकी अरमान आपको पत्नी का दर्जा नहीं दे पाया है।
समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे मायरा और अरमान मिलकर अभिरा के लिए सप्राइज़ प्लान करेंगे। डाइनिंग टेबल पर छप्पन पकवान खाने से अभिरा मना कर देगी। डिप्रेशन से जूझ रही अभिरा जेल में एक कैदी की तरह हाथों से कएक खाएगी जिसे देख सब चौंक जाएंगे। अभिरा को अजीब ना लगे सभी उसी की तरह हाथों से केक खाने लगेंगे। सभी चटपटी कहानी सुनाकर अभिरा का मन बहलाएंगे। अरमान को अभिरा के करीब देख गीतांजली को जलन होगी तभी उससे गलती से फोन की फ़्लैश लाइट ऑन जाएगी। चेहरे पर रोशनी आते ही अभिरा डर जाएगी लेकिन मायरा उसे शांत करा देगी।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड में तमाशा यही खत्म नहीं होगा मनीषा कियारा को नाश्ता खाने के लिए आवाज देगी। मनीषा को एहसास होगा कि पिछली रात उसने कियारा को घर से बाहर निकाल दिया है। अरमान मनीषा को समझाएगा कि वो कियारा को एक और मौका दे उसकी नशा छोड़ने में मदद करे।
