Bigg Boss 19: राखी सावंत संग तुलना पर तान्या मित्तल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं अपनी आखिरी सांस तक...

Bigg Boss 19 Tanya Mittal Open Up On Comparison With Rakhi Sawant: 'बिग बॉस 19' के जरिए सुर्खियां बटोरने वाली तान्या मित्तल की तुलना कई बार राखी सावंत से की जा चुकी है। वहीं अब इस मामले पर खुद तान्या मित्तल ने चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि वह आखिरी सांस तक भी राखी जैसी नहीं बन सकतीं।

Bigg Boss 19 Tanya Mittal Open Up On Comparison With Rakhi Sawant: 'बिग बॉस 19' के जरिए फेम बटोरने वाली तान्या मित्तल इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। तान्या मित्तल ने 'बिग बॉस 19' खत्म होने के बाद ट्रोल करने वालों को अपने घर से भी रूबरू कराया। तान्या मित्तल को बिग बॉस 19 में रहते हुए उनकी लंबी-लंबी बातों के लिए तो जाना ही जाता था। साथ ही उन्हें घर में 'ड्रामा क्वीन' का नाम भी मिला था। इतना ही नहीं, तान्या मित्तल की बहुत बार राखी सावंत से भी तुलना की गई। ये तक कहा गया कि केवल राखी सावंत ही तान्या मित्तल (Tanya Mittal) को असली टक्कर दे सकती हैं। वहीं अब तान्या मित्तल ने राखी सावंत संग तुलना होने पर चुप्पी तोड़ी है।

tanya mittal on comparison with rakhi sawant

फोटो क्रेडिट- तान्या मित्तल, राखी सावंत इंस्टाग्राम

तान्या मित्तल (Tanya Mittal) ने फिल्मीज्ञान को दिये इंटरव्यू में राखी सावंत संग हुई तुलना पर बात की थी। उनका कहना था, "मैं एक बिग बॉस करके राखी सावंत बन जाऊंगी? मैं राखी सावंत अपनी आखिरी सांस तक नहीं बन पाऊंगी। हो सकता है कि उन्हें लगे कि मैं एक छोटी सी कंटेस्टेंट हूं। मैं सम्मान करती हूं यार, वो इंडस्ट्री में सीनियर हैं। मुझसे पहले आई हुई हैं। राखी मैम ने बिग बॉस को बिग बॉस बनाया है। वो इतनी ज्यादा वायरल रही हैं कि वो पहले निकल गई थीं शायद जब एक सीजन से तो फिर उनको अगले सीजन में एंटरटेनमेंट के लिए बुलाया गया।"

End of Feed