टीवी मसाला

Exclusive: मनीष रायसिंघन को 'असंभव' लगती थी अपनी और अविका गोर की जोड़ी, बोले- पहली चीज थी कि...

Exclusive Manish Raisinghan Open Up On Pairing With Avika Gor: टीवी के मशहूर एक्टर मनीष रायसिंघन ने अपनी जोड़ी से छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मनीष रायसिंघन ने हाल ही में बताया कि 'ससुराल सिमर का' में उन्हें अपनी और अविका गोर की जोड़ी असंभव लगती थी।

Image

फोटो क्रेडिट- अविका गोर, मनीष रायसिंघन इंस्टाग्राम

Exclusive Manish Raisinghan Open Up On Pairing With Avika Gor: टीवी के मशहूर एक्टर मनीष रायसिंघन ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मनीष रायसिंघन यूं तो कई प्रोजेक्ट्स में हाथ आजमा चुके हैं। लेकिन 'ससुराल सिमर का' में उनका किरदार दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। 'ससुराल सिमर का' में मनीष रायसिंघन और अविका गोर की जोड़ी को भी लोगों ने खूब सराहा था। उन्हें अक्सर साथ में देखना दर्शक पसंद करते थे। लेकिन हाल ही में मनीष रायसिंघन (Manish Raisinghan) ने बताया कि उन्हें अपनी और अविका गोर की जोड़ी 'असंभव' लगती थी। एक्टर ने टेली टॉक/जूम संग बातचीत में अपने इस ख्याल की वजह भी साझा की है।

मनीष रायसिंघन (Manish Raisinghan) ने इंटरव्यू में बताया कि कई बार उनके और अविका गोर के सीन्स स्क्रिप्टेड नहीं होते थे। बल्कि डायरेक्टर खुद उन्हें प्रेरित करते थे कि वह अपने आप से चीजें करें। एक्टर ने इस सिलसिले में कहा, "हम दोनों की रुचि कैमरे के पीछे ही बढ़ी है। पहली चीज ये थी कि हम कहीं ट्रोल न कर दिये जाएं, क्योंकि हम दोनों में उम्र का बहुत बड़ा फासला है। मुझे ये भी नहीं पता था कि अविका इतनी बड़ी हो गई है कि हम साथ में रोमांटिक कपल करने के काबिल हो जाएंगे। लेकिन ये सब शुरू हुआ और हमने कोशिश की इसे क्यूट रखने की। सीन्स अच्छे उभरकर भी आए। हम अपने ही सीन्स किया करते थे, क्योंकि लिखकर ही आता था पीछे से कि उन्हें अपने आप करने दो। और इसी तरह चीजें आगे की ओर बढ़ीं।"

मनीष रायसिंघन (Manish Raisinghan) ने अविका गोर के साथ अपना ऑफस्क्रीन बॉन्ड भी साझा किया। उन्होंने कहा, "हमने साथ में बहुत कुछ सीखा है। आज में कह सकता हूं कि वो संपूर्ण शोमैन है और मैं संपूर्ण शो मैन हूं कि हम साथ में बढ़े हैं। हम उस क्राफ्ट के साथ प्यार कर बैठे और सफर बहुत खूबसूरत था। मेरा तो बहुत क्रेजी सफर रहा है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article