टीवी मसाला

Laughter Chefs 3: अर्जुन बिजलानी के बाद अब ये हसीना मारेगी शो में एंट्री, लगाएगी मनोरंजन का भरपूर तड़का

This Actress To Make Entry In Laughter Chefs 3: टीवी के पॉपुलर शो 'लाफ्टर शेफ्स' ने अपने तीसरे सीजन के साथ सबका दिल जीतना शुरू कर दिया है। शो को लेकर खबर आ रही है कि इसमें जल्द ही अर्जुन बिजलानी की एंट्री होगी, जो बतौर होस्ट भारती सिंह को रिप्लेस करेंगे। वहीं उनके बाद एक और एक्ट्रेस का नाम शो के लिए सामने आया है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

This Actress To Make Entry In Laughter Chefs 3: टीवी के पॉपुलर शो 'लाफ्टर शेफ्स' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लाफ्टर शेफ्स 3' भी दर्शकों का जमकर दिल जीत रहा है। हर वीकेंड इस शो का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। 'लाफ्टर शेफ्स 3' में कंटेस्टेंट्स की नोंक-झोंक और मस्ती के साथ उन्हें कुकिंग चैलेंज पूरा करते हुए देखना बहुत मनोरंजक होता है। यूं तो 'लाफ्टर शेफ्स 3' (Laughter Chefs 3) को लेकर खबर आई थी कि शो से भारती सिंह ब्रेक लेने वाली हैं। क्योंकि कुछ दिनों पहले ही भारती सिंह ने बेटे को जन्म दिया है, ऐसे में वह मैटरनिटी लीव पर जा रही हैं। वहीं भारती सिंह की जगह 'लाफ्टर शेफ्स 3' में अर्जुन बिजलानी बतौर होस्ट नजर आएंगे। लेकिन अर्जुन बिजलानी के बाद एक और एक्ट्रेस का नाम सामने आया है, जो जल्द ही 'लाफ्टर शेफ्स 3' का हिस्सा बन सकती है।

'लाफ्टर शेफ्स 3' (Laughter Chefs 3) की वो हसीना कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) हैं। बताया जा रहा है कि उर्फी जावेद जल्द ही कलर्स के पॉपुलर कुकिंग रियलिटी शो में कदम रखेंगी और 'लाफ्टर शेफ्स 3' में एंटरटेनमेंट का लेवल बढ़ाएंगी। हालांकि वह शो में बतौर मेहमान नजर आएंगी। उनकी एंट्री 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नई ऊर्जा लाने का काम करेगी। उर्फी जावेद से पहले माधुरी दीक्षित, कपिल शर्मा और पवन सिंह जैसे सितारे भी 'लाफ्टर शेफ्स 3' में बतौर मेहमान नजर आए थे। वहीं अब उर्फी की एंट्री भी दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ाने का काम कर रही है।

बता दें कि उर्फी जावेद (Urfi Javed) को उनके बेबाकपन और ड्रेसिंग सेंस के लिए खूब जाना जाता है। जल्द ही वह 'स्प्लिट्जविला 16' में भी नजर आने वाली हैं। उर्फी जावेद को 'स्प्लिट्जविला 16' में देखने के लिए फैंस भी काफी बेताब हैं। इन सबसे इतर उर्फी जावेद करण जौहर के पॉपुलर शो 'द ट्रेटर्स' का भी हिस्सा रह चुकी हैं, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article