Bigg Boss 19 Exclusive: बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट नतालिया जेनोस्कजेक हाल ही में घर से बाहर हुई है। शो में वो कुछ खास तो नहीं कर पाई लेकिन मृदुल तिवारी को उन्होंने क्लीन बोल्ड कर दिया है। लोगों का ये मानना है कि मृदुल तिवारी, नतालिया की खूबसूरती पर लट्टू हो गए। कइयों का ये मानना है कि मृदुल तिवारी, शो के बाद नतालिया संग शादी भी कर सकते हैं। इस बीच नतालिया जेनोस्कजेक ने घर से निकलने के बाद एक्सक्लूसिव बातचीत की है, जिसमें उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि जिससे मृदुल के फैंस को दिल टूट जाएगा।
Pic Credit- Zoom/ istock
मृदुल तिवारी नहीं ये है नतालिया का सच्चा दोस्त
नतालिया जेनोस्कजेक ने जूम टीवी से बातचीत करते हुए अपने सच्चे दोस्त के बारे में बताया है। उन्होंने कहा, 'ये कहना मुश्किल है, लेकिन मुझे लगता है मृदुल और बसीर के बीच होगा। दोनों ने कभी मेरा बुरा नहीं किया। पर अगर सच्चा दोस्त चुनना हो, तो वो तान्या होगी। लोग तान्या को बहुत जज करते हैं, खासकर लड़कों से उसकी नजदीकी को लेकर, और कभी-कभी मुझे भी शक हुआ। लेकिन तान्या ने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया और मेरा साथ दिया। नीलम और तान्या, ये दो लड़कियां थीं जिन्होंने सचमुच मेरा सपोर्ट किया।' बता दें कि नतालिया जेनोस्कजेक का ये अंदाज मृदुल तिवारी के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया है।
कौन हैं नतालिया जेनोस्कजेक
बताते चलें कि नतालिया पॉलैंड की रहने वाली हैं। उन्होंने पॉलिश टेलीविजन और फिल्मों में काफी काम किया है। एक्टिंग करियर से पहले उन्होंने मॉडलिंग में सफलता हासिल की थी। इसके अलावा उन्होंने बिहाइंजड द सीन ऑफ बॉलीवुड नाम की एक किताब भी लिखी है। नतालिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। नतालिया का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो जाता है।
