टीवी मसाला

Bigg Boss 19: मृदुल तिवारी ने खोले तान्या मित्तल की अमीरी के कच्चे चिट्ठे, कहा 'ये बहुत फेक है...

Bigg Boss 19 Gossip: धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में एक एपिसोड के दौरान मृदुल तिवारी ने तान्या मित्तल को लेकर कुछ ऐसा बताया जिसे किसी को भी उम्मीद नहीं थी। मृदुल ने बताया कि कैसे शो में आने से पहले एक आदमी ने कंटेस्टेंट को तान्या मित्तल की सच्चाई बताई।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Gossip: सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' के अपडेट्स को लेकर हर कोई चौंकना रहता है। शो इतना दमदार है कि जनता इसका एक भी एपिसोड मिस नहीं कर रही। 'बिग बॉस 19' को मिल रहे प्यार से मेकर्स खुश हैं। 19 वें सीजन में तान्या मित्तल की एंट्री हुई जो घर में अपनी अमीरी का दिखावा करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें मृदुल तिवारी ने तान्या के कच्चे चिट्ठे खोले।

वायरल हो रहे वीडियो में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) गौरव खन्ना से कहते हैं, 'मुझे जो बाहर लड़का मिला था उसने कहा कि भाई वहाँ एक लड़की आएगी तान्या मित्तल (Tanya Mittal) नाम की बहुत फेक है। जब मैं उससे कहा, 'तू ऐसे कैसे बोल सकता है किसी के बारे में।' लड़के ने बोला कि मैं जानता हूं इसलिए कह रहा हूं। उसकी बातें तुझ बहुत बड़ी लगेगी और वो कहीं से भी निकलती है ना झूठ में हाथ हिलाती है ताकि लोगों को लगे कि कोई उसे बुला रहा है बल्कि ऐसा कुछ नहीं होता।

गौरव खन्ना के पूछने पर मृदुल बताएंगे कि जो लड़का उनसे मिला था वो तान्या मित्तल का खास रह चुका है। मृदुल ने आगे खुलासा किया कि वो लड़का कोई और नहीं बल्कि तान्या का बॉयफ्रेंड था। मृदुल के इस खुलासे से हर कोई चौंक गया। इन दिनों सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल के अमीरी वाली बातों के दावे सब झूठे निकल रहे हैं। तान्या मित्तल के घर से लेकर पिता पेशे को लेकर तरह तरह की खबरें उड़ रही हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article