टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Exclusive: अशनूर कौर संग नजदीकियों पर बोले अभिषेक बजाज, कहा, 'प्यार तो ताकत है...'

Abhishek Bajaj Exclusive: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' से हाल ही में एलिमिनेट हुए अभिषेक बजाज ने हमसे यानी टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस दौरान अभिषेक से उनके और अशनूर कौर की नजदीकियाँ और डेटिंग रुमर्स को लेकर सवाल किया गया, जानिए एक्टर का क्या जवाब था।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Abhishek Bajaj Exclusive: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में धमाल मचाकर हाल ही में एलिमिनेट हुए अभिषेक बजाज इन दिनों सुर्खियों में हैं। डबल इविक्शन के चलते अभिषेक बजाज को बाहर होना पड़ा जिसका फैसला उन्ही के दोस्त प्रणित मोरे ने लिया। अभिषेक बजाज के इविक्शन से दर्शकों के दिलों को मेकर्स ने ठेस पहुंचाई तो अब उन्हे आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस एलिमिनेश के चलते अब अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की जोड़ी भी अलग हो गई है। टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान अभिषेक ने अपने और अशनूर कौर की डेटिंग रुमर्स को लेकर क्या कहा जानिए इस रिपोर्ट में।

    शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) और अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) के बीच लव एंगल देखा गया। अब बेघर होने के बाद अभिषेक बजाज डेटिंग रुमर्स पर कहते हैं, 'नहीं हमारे बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है। प्यार एक सबसे बड़ा इमोशन है लेकिन इससे डरना ही क्यूं हैं। हम दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है ना ही कोई मन में ख्याल। हां, क्यूट है मुझे अच्छा लगा इंस्टाग्राम पर मेरी और अशनूर की एडिट रीलस देखकर। रीलस के जरिए ही मैं उन लम्हों को दोबारा जी सका। मैं चाहता हूं की 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी अशनूर कौर जीते, हमारे फैंस अभिनूर के लिए।" अभिषेक के इस बयान से साफ हो गया है कि वो और अशनूर कौर सिर्फ अच्छे दोस्त हैं ना की कोई गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड। सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी को खूब प्यार मिलता है जनता की तरफ से।

    इसी एक्सक्लूसिव बातचीत में अभिषेक बजाज ने नियम तोड़ने को लेकर भी बातचीत की थी। अभिषेक कहते हैं कि वो आज भी मानते हैं कि गलती उनकी थी लेकिन इंसान अपनी गलतियों से ही सीखता है। मुझे हमेशा ये मलाल रहेगा की मेरी गलती की वजह से मुसीबत दोस्तों पर आ गिरी जिन्होंने हमेशा हर मोड़ पर मेरा साथ दिया है। बात करें 'बिग बॉस 19' की तो इस हफ्ते मिड इविक्शन होगा जिसमें मृदुल तिवारी शू से बेघर हो गए हैं।

    Khushboo Dogra
    खुशबू डोगराauthor

    खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

    और पढ़ें
    End of Article