Bigg Boss 19 Update: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों घर घर सुर्खियों में बना हुआ है। फिनाले से पहले मेकर्स ने शो में ट्विस्ट और टर्न्स की बोछार कर दी है। जैसा की आपको मालूम है कि 'बिग बॉस 19' से पिछले हफ्ते डबल एविक्शन के चलते नीलम गिरी के साथ-साथ अभिषेक बजाज को घर से बेघर होना पड़ा। प्रणित मोरे को अभिषेक, नीलम और अशनूर कौर में से किसी एक कंटेस्टेंट को सेफ करने का मौका मिला था। अभिषेक के एलिमिनेशन से जनता मेकर्स से नाराज है। वहीं अब खबर आई कि दर्शकों ने शो में कदम रख अभिषेक बजाज के नारे लगाए।
शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के फैंस पेज ने X पर पोस्ट करते हुए खुलासा किया कि रिपोर्ट के अनुसार, जब कंटेस्टेंट्स ने गार्डन एरिया में कदम रखा, जहां कप्तानी टास्क के लिए लाइव दर्शक मौजूद थे। इस दौरान भीड़ ने जोर-जोर से "अभिषेक बजाज" (Abhishek Bajaj) का नाम लेना शुरू कर दिया। दरअसल घर में नए कप्तान का चुनाव होना है जिसमें इस रेस के लिए गौरव खन्ना, कुनिका सदानंद और शहबाज बडेशा एक दूजे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। जनता इन तीनों में से जिस कंटेस्टेंट को अपना ज्यादा समर्थन देगी वो कैप्टेंसी की दावेदारी के लिए आगे बढ़ेगा। वहीं अब लाइव ऑडियंस ने एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज के नारे लगाकर 'बिग बॉस 19' के मेकर्स को इशारा दिया कि अब भी जनता अभिषेक को सपोर्ट कर रही है। सोशल मीडिया पर अभिषेक के एविक्शन को अनफेयर का टैग दिया गया। जनता चाहती है कि अभहीशेक को दोबारा घर में दाखिल कराया जाए। लोगों ने अभिषेक को टॉप फाइनलिस्ट के रूप में देखा था।
वहीं अब बीती रात खबर सामने आई कि मृदुल तिवारी 'बिग बॉस 19' से मिड वीक इविक्शन के चलते एलिमिनेट हो चुके हैं। खबर सामने आते ही मृदुल के फैंस शॉक हैं। लगातार अनफेयर एविक्शन के चलते 'बिग बॉस 19' के मेकर्स को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। बता दें शो का फिनाले दिसंबर महीने में होने वाला है।
