Exclusive: 'बिग बॉस 19' से बाहर आते ही आवेज दरबार ने खोले अमाल मलिक के कच्चे-चिट्ठे, सिंगर को कहा दोगला

Awez Darbar Calls Amaal Mallik Dogla: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से पिछले हफ्ते आवेज दरबार बाहर हो गए थे। अब हाल ही में शो से एलिमिनेट होने कर बाद आवेज ने टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत की और कंटेस्टेंट अमाल मलिक को दोगला कह डाला।

Awez Darbar Calls Amaal Mallik Dogla: कलर्स टीवी का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे। इस सीजन कई कंटेस्टेंट के घर में कदम रखते ही कच्चे चिट्ठे खुलना शुरू हुए जिसमें से एक थे आवेज दरबार। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आवेज दरबार की पर्सनल और प्रोफेशनल को नेशनल टेलीविजन पर उछाला गया। अब पिछले हफ्ते घर से बेघर होने के बाद आवेज ने अमाल मलिक द्वारा किये गए वादों को झूठा बता दिया। टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत कर आवेज ने अमाल को दोगला कह डाला।

Awez Darbar Calls Amaal Mallik Dogla

Image Source: Instagram

टेली टॉक संग हुई बातचीत में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से पिछले हफ्ते एलिमिनेट हुए आवेज दरबार (Awez Darbar) ने अमाल मलिक को लेकर शाकींग बातें कहीं। आवेज ने कहा कि अमाल मलिक को तो सलमान खान ने बहुत डांटा था और हम लोगों को आज थोड़ा अच्छा भी लगा। क्योंकि मुझे पता ही नहीं था कि अमाल इतना बड़ा दोगला है असल में। मेरे सामने वह इतनी दोस्ती यारी करता था और पीछे ये जो बात करता है, ये मुझे पता नहीं था। आवेज से जब पूछा गया कि अमाल मलिक ने उनकी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी खुलासे किये थे। जिसपर आवेज ने कहते हैं, 'न्यवाद बोलना चाहूंगा बस वो चीज के लिए भाई बहुत बहुत धन्यवाद आपने मेरा रेट डिस्क्लोज कर दिया है। अब जो मेरे साथ काम करना चाहता है मुझसे संपर्क करें। आपको पता है आपके साथ तो काम नहीं कर रहा हूं ये पक्का है।'

End of Feed