Bigg Boss 19: कप्तान से तानाशाह बने अमाल मलिक, प्रणित मोरे संग हुआ लंच को लेकर झगड़ा

Bigg Boss 19 Promo: सलमान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने नया प्रोमो रिलीज किया है। अमाल मलिक और प्रणित मोरे के बीच लंच को लेकर घमासान युद्ध छिड़ गया। ऐसी क्या बात हुई इनके बीच कि ये दोनों भड़क पड़े जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 19: सलमान खान द्वारा होस्ट किया जा रहा शो 'बिग बॉस 19' पर पूरी दुनिया की नजर रहती है। जी हाँ, 19वां सीजन अपना बज बनाने की पूरी कोशिश कर रहा है। मेकर्स भी मेहनत करते हुए दिखाई दिए कि शो को टीआरपी का राजा बना सके। देखते देखते शो को तीन हफ्ते बीत चुके हैं। अब हाल ही में मेकर्स ने आज के एपिसोड में होने वाले तमाशे का प्रोमो शेयर कर डाला। घर में अमाल मलिक कप्तान से प्रणित मोरे भिड़े।

Bigg Boss 19

Image Source: Jio Hotstar

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट प्रोमो कि शुरुआत अमाल मलिक (Amaal Mallik) से होगी जो कहते हैं 'लंच लेट मिलेगा जो लोग तैयार हो चुके हैं सिर्फ उनके लिए। ये सुन पूरा घर अमाल के इस फैसले के खिलाफ खड़ा होगा। तभी अमाल किचन में खड़े प्रणित मोरे (Pranit More) से कहते हैं कि नेहल अभी ड्रामा कर रही है कि लंच लेट करेगी। ये सुन प्रणित भी कहते हैं कि मैं भी वैसे लेट ही लंच करता हूं अगर सब खा रहे हैं तो खा लूंगा। बस फिर सुनकर अमाल ने कहा कि तू कभी सपोर्ट नहीं करता। दोनों के बीच इस बात को लेकर जमकर झगड़ा।

End of Feed