Bigg Boss Update: शो 'बिग बॉस 19' को देश से लेकर विदेश में रह रहे फैंस लगातार देख रहे हैं। ये टीवी दुनिया का एक मात्र ऐसा शो है जिसमें आपको अपने परदे पर नजर आ रहे कलाकार की असलियत देखने का मौका मिलता है। घर में कंटेस्टेंट नए नए रंग दिखाकर दर्शकों को हक्का बक्का कर दे रहे हैं। 19वें सीजन की एक्साइटमेंट लेवल भी दिन पर दिन बढ़ रहा है। बिना देर किए चलिए आपको बताते हैं कि 'बिग बॉस 19' की लाइव अपडेट जिसमें अमाल मलिक ने कुछ ऐसा काम किया जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं होगी।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के फैन पेज बिग बॉस तक ने लाइव फ़ीड अपडेट देते हुए खुलासा किया कि शो में आज के एपिसोड में कप्तान अमाल मलिक (Amaal Mallik) शहबाज संग मिलकर किचन से समान छुपा देंगे। अमाल और शहबाज मसाले और घरवालों की कॉफी छुपा देंगे जो एक बड़ा मुद्दा बन सकता है। वहीं देखा गया कि बसीर अली (Baseer Ali) का एक सूटकेस गायब है। एक-एक कर बसीर सभी कंटेस्टेंट्स के बैग चेक करते हैं लेकिन कुछ हाथ नहीं लगता। बिग बॉस से गुहार लगाते हुए बसीर कहते हैं , 'आप मेरा समान ले लो लेकिन नतालिया को वापिस भेज दो।'
मजाक करते हुए नेहल और कुनिका कहती हैं कि शायद बसीर तुम्हारे बैग के बदले मेकर्स घर में नतालिया को वापिस भेज रहे हैं। वहीं घर में आज अभिषेक बजाज और शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha) की लड़ाई होगी जो हाथापाई तक पहुंच गई। सजा के तौर पर बिग बॉस दोनों को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर देंगे।
