Bigg Boss 19 Nagma Mirajkar Shares Post After Eviction: टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच धमाका देखने को मिलता है। बीते दिन 'बिग बॉस 19' में एक नहीं बल्कि दो-दो कंटेस्टेंट्स को घर छोड़कर जाना पड़ा। जहां पहले नतालिया जानोसजेक का एविक्शन हुआ तो वहीं उनके बाद नगमा मिराजकर को 'बिग बॉस 19' से बेघर होना पड़ा। नगमा मिराजकर के एविक्शन से आवेज दरबार फूट-फूटकर रोते नजर आए। वहीं अब घर से बाहर आने के बाद नगमा मिराजकर (Nagma Mirajkar) ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से माफी भी मांगी।
नगमा मिराजकर (Nagma Mirajkar) ने 'बिग बॉस 19' से जुड़ी पोस्ट साझा करते हुए आवेज दरबार के लिए भी अपने दिल का गुबार निकाला। नगमा मिराजकर ने पोस्ट में लिखा, "कि दिल अभी भरा नहीं। मुझे नहीं लगा था कि मैं इतनी जल्दी बाहर आ जाऊंगी। मैं अपने फैंस से माफी मांगती हूं अगर मैंने उन्हें निराश किया तो। मैं अपने स्वास्थ्य के कारण बेस्ट नहीं दे पाई, लेकिन इन सब में भी मैंने खुद के बारे में काफी चीजें जानीं। ये मेरे लिए लेसन हैं, जिन्हें मैं जिंदगी भर याद रखूंगी। इस सफर का हिस्सा होना मेरी जिंदगी के लिए बहुत बड़ा अवसर रहा है और इसके लिए मैं आभारी हूं।"
नगमा मिराजकर (Nagma Mirajkar) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने 'बिग बॉस 19' के सिलसिले में आगे लिखा, "हर हंसी, हर आंसू, हर चुप्पी और अंदर की हर यादें मेरे दिल के पास रहेंगी। मैं उस घर में रहने की भावना को खूब याद करूंगी। मेरा सफर यहां खत्म हो गया है, लेकिन मेरा दिल अभी भी अंदर है, उनके पास जिन्हें मैं प्यार करती हूं और सम्मान करती हूं। मैं अपने प्यार आवेज को सपोर्ट करूंगी और मैं उन्हें शाइन करता देखने के लिए बेताब हूं जो कि वो करेंगे भी। और अंदर मौजूद कुछ खास लोगों के लिए भी तालियां जिन्होंने इस सफर को खास बनाया। ये अंत नहीं है, केवल चैप्टर है, जिसे मैं हमेशा संजोऊंगी। मुझे प्यार देने, मेरे लिए दुआ करने के लिए शुक्रिया।" नगमा मिराजकर ने बताया कि उन्होंने फैंस के एडिट्स भी देखे, जिसने उन्हें भावुक कर दिया।
