Bigg Boss 19: अमाल मलिक और तान्या मित्तल को दर्शकों ने बताया 'निब्बा-निब्बी', बोले- इनसे अजीब वाइब आती है...

Bigg Boss 19 Viewers Calls Tanya Mittal Amaal Mallik Nibba-Nibbi: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक और तान्या मित्तल की दोस्ती दिन पर दिन गहरी होती जा रही है। लेकिन उनके सीन अब दर्शकों की बर्दाश्त से बाहर हो रहे हैं। यहां तक कि लोगों ने उन्हें 'निब्बा-निब्बी' तक बता दिया।

Bigg Boss 19 Viewers Calls Tanya Mittal Amaal Mallik Nibba-Nibbi: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जिनके बीच दोस्ती दिन पर दिन गहरी होती जा रही है। इस लिस्ट में अभिषेक बजाज-अशनूर कौर, बसीर अली और फरहाना भट्ट व तान्या मित्तल और अमाल मलिक शामिल हैं। 'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक कई बार ये साफ कर चुके हैं कि वह किसी और को पसंद करते हैं और तान्या मित्तल से उनकी सिर्फ दोस्ती है। लेकिन 'बिग बॉस 19' में इन दिनों देखा जा रहा है कि अमाल मलिक और तान्या मित्तल की स्क्रीन टाइमिंग दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। इस चीज से दर्शक अब बुरी तरह बोर होने लगे हैं। यहां तक कि बीते दिन आए एपिसोड में भी तान्या मित्तल और अमाल मलिक (Amaal Mallik) का स्क्रीन टाइम काफी लंबा था, जिससे दर्शक बुरी तरह ऊब चुके हैं। ऐसे में लोगों ने 'बिग बॉस 19' के मेकर्स को तो फटकार लगाई ही है, साथ ही तान्या मित्तल (Tanya Mittal) व अमाल मलिक को निब्बा-निब्बी का नाम भी दिया है।

bigg boss 19 amaal mallik (1)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' में बीते दिन दिखाया गया कि अमाल मलिक (Amaal Mallik), तान्या मित्तल (Tanya Mittal) से नाराज हो जाते हैं और उन्हें खरी-खोटी सुनाते हैं। इसपर तान्या रोने लगती हैं तो वहीं अमाल मलिक उनसे जाकर माफी मांगते हैं और उन्हें गले लगाते हैं। दोनों एक-दूजे से काफी देर तक बातें करते हैं। लेकिन उनके इन सीन्स पर दर्शकों ने नाराजगी जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा, "जब भी तान्या मित्तल और अमाल मलिक का सीन आता है, मैं अपना मोबाइल म्यूट कर देता हूं। मैं देखता ही नहीं, क्या ही बोलना इनके बारे में। अजीब सी वाइब आती है। रोते हुए भी फेंकती है, तान्या को जल्द से जल्द बाहर होना चाहिए। वो ग्रुप के लिए केवल वोट बैंक है।"

End of Feed