Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने सरेआम तान्या मित्तल से मांगी माफी, पोस्ट शेयर कर बोले- हमारा नाम मत जोड़ो...

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Upset On Linking Tanya Mittal Name With Him: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल और अमाल मलिक की नोंक-झोंक व दोस्ती खूब सुर्खियों में रही थी। यहां तक कि आज भी लोग दोनों का नाम साथ जोड़ते नजर आते हैं। हालांकि अब ये चीज अमाल मलिक को जरा भी पसंद नहीं आ रही है।

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Upset On Linking Tanya Mittal Name With Him: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। "बिग बॉस 19' में कई कंटेस्टेंट्स ऐसे रहे जिनकी दोस्ती से लेकर दुश्मनी तक खूब चर्चा में रही थी। इस लिस्ट में अमाल मलिक और तान्या मित्तल का भी नाम शामिल है। अमाल मलिक और तान्या मित्तल की शुरुआत में जहां दोस्ती देखने को मिली थी तो वहीं आगे चलकर दोनों के बीच खूब नोंक-झोंक भी हुई। हालांकि 'बिग बॉस 19' में एक वक्त ऐसा आया जब लोगों ने तान्या मित्तल और अमाल मलिक (Amaal Mallik) के नाम को जोड़ना शुरू कर दिया। हैरत की बात तो यह है कि 'बिग बॉस 19' के बाद भी कई सोशल मीडिया यूजर्स अमाल मलिक और तान्या मित्तल के शिपिंग वीडियोज बना रहे हैं। लेकिन इस मामले पर अब अमाल मलिक ने नाराजगी जाहिर की है।

amaal mallik on tanya mittal (1)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से इस लिंकअप को खत्म करने के लिए कहा। साथ ही तान्या मित्तल और उनके फैंस से माफी भी मांगी। अमाल मलिक ने एक यूजर की उस पोस्ट पर रिएक्शन दिया था, जिसमें वह और तान्या मित्तल डांस करते दिखे। इस पोस्ट पर यूजर ने लिखा था, "असल केमिस्ट्री यहीं से शुरू हुई थी।" लेकिन ये बात अमाल मलिक को जरा भी अच्छी नहीं लगी और उन्होंने लिखा, "भाई ये एक टास्क था और ये सही नहीं है कि मैं घमंडी की तरह बर्ताव करता और जो मुझे होस्ट व गेस्ट कह रहे हैं वो नहीं करता। अगर शो को जरूरत है कुछ लोगों की जोड़ी बनाने की, डांस स्किट की और जो भी हो तो हमें करना होगा। ये चैनल की रचनात्मकता है और आप लोग इस चीज को किसी बकवास रोमांस का नाम दे रहे हैं। मैं आभारी हूं तान्या मित्तल के लिए, जो देखभाल उन्होंने मेरी इस सीजन में की। मुझे मालूम है कि मैंने ऐसी बहुत सी चीजें कही तीं जो उन्हें और उनके फैंस को बुरी लगेंगी। लेकिन मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।

End of Feed