Bigg Boss 19: कैप्टेंसी की भूख में फिर हाथापाई पर उतरे अभिषेक बजाज, सातवें आसमान पर पहुंचा अमाल मलिक का गुस्सा

Bigg Boss 19 Promo: आज के एपिसोड में शो 'बिग बॉस 19' में कैप्टेंसी टास्क होगा जिसकी झलक दिखाते हुए मेकर्स ने प्रोमो शेयर किया है। कैप्टेंसी के लिए अभिषेक बजाज ने फिर बल का प्रयोग कर सभी को गुस्सा दिला दिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए प्रोमो।

Bigg Boss 19 Promo: कलर्स टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा सुर्खियों में बना रहता है। आपको जानकारी हैरानी होगी कि इस चौथे हफ्ते में 16 में से 16 कंटेस्टेंट्स के असली चेहरे दिखने शुरू हो गए हैं। घर में अमाल मलिक की कप्तानी का कार्यकाल खत्म हो चुका है और अब घरवालों को मिलकर एक नया कैप्टेन ढूँढना होगा। शो के मेकर्स ने कैप्टेंसी टास्क का प्रोमो रिलीज किया है जो देखने लायक है।

Bigg Boss 19

Image Source: Jio Hotstar

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट प्रोमो कि शुरुआत होगी कैप्टेंसी टास्क में जिसमें अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) आवेज दरबार को उठाकर इधर उधर पटक रहे हैं। कैप्टेंसी की रेस में आगे जाने के लिए अभिषेक अपने बल का प्रयोग कर आवेज को टास्क करने से रोकते हैं। अभिषेक की इस हरकत को देख बसीर अली और अन्य घरवाले आवाज उठाएंगे क्यूंकी ये नियम का उलंघन है। अभिषेक आवेज को उठा -उठाकर फेंक रहे होंगे। आवेज अभिषेक की धक्का मुक्की से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में आवेज और अभिषेक दोनों के बीच हाथापाई होने लगेगी लेकिन बीच में टास्क के संचालक अमाल मलिक दोनों को अलग कर देंगे। अमाल कहते हैं कि मैंने बोला है रुकने को तो रुक लेकिन एगरेशन में चूर अभिषेक बजाज संचालक की एक बात नहीं सुनते।

End of Feed