Bigg Boss 19 New Captain: छोटे परदे का सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' लगातार कोशिश कर रहा है कि वो जनता का दिल जीत सके। मेकर्स को पिछले कई सीजन से टीआरपी लिस्ट में अच्छी रेटिंग नहीं मिल रही थी। हालांकि लोगों को 19वां सीजन थोड़ा हटके लगा क्यूंकी इसका थीम है डेमोक्रेसी। अब बात करें घर में आज होने वाले कैप्टेंसी टास्क कि जिसे अभिषेक बजाज ने जीत लिया। जी हाँ, अभिषेक बजाज घर के नए कप्तान बने लेकिन कैसे जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के घर से एक बड़ी खबर सामने आई कि अमाल मलिक (Amaal Mallik) को हटाकर अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) कप्तान की गद्दी पर विराजमान हो चुके हैं। कैप्टेंसी टास्क में सभी को धोबी पछाड़ देकर ही अभिषेक बजाज को कप्तान बनने का मौका मिला। इससे पहले घर में जीतने कैप्टेंसी टास्क हुए अभिषेक बजाज को हमेशा आखरी में निराशा ही हाथ लगी थी लेकिन इस बार किस्मत ने साथ दिया। कैप्टेंसी टास्क में छह राउन्ड हुए लेकिन आखरी में नेहल चुड़ासमा ने पूरा गेम पलट दिया। खुद को अमाल की अच्छी दोस्त बताने वाली नेहल ने अमाल मलिक का रास्ता काट अभिषेक को चुना।
फैंस देखने के लिए काफी उत्सुक हैं कि आखिर कप्तान बन अभिषेक बजाज घर को कैसे चलाएंगे। मजा तो तब आएगा जब कैप्टेंसी की पॉवर मिलकर अभिषेक बजाज किन किन सदस्यों की नींद उड़ाएंगे। शो के शुरुआत में ही अभिषेक को कामचोर बोला गया था जिसके चलते तभी से उनको कप्तान बनने का जुनून सवार हो गया था। अभिषेक के फैंस सोशल मीडिया पर उनके कप्तान बनने पर जश्न मना रहे हैं।
