Bigg Boss 19: सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' के कल एपिसोड कि शुरुआत हुई थी घरवालों से जिन्होंने नियम उलंघन करते हुए नॉमिनेशन की बातें की थी। गुस्से में बिग बॉस अमाल मालिक को छोड़ सभी को नॉमिनेट कर देते हैं। एसेंबली रूम में बिग बॉस क्लिप भी दिखाई जिसमें कैसे घरवालों ने नॉमिनेशन टास्क से पहले ही दो नाम सोचे हुए थे। इसके बाद शुरू होता है घर में हंगामा क्यूंकी बिग बॉस ने सभी के मन में भर रहा एक दूजे को लेकर जहर सामने आ चुका है। बसीर तान्या, अमाल नेहल, नीलम गिरी और आवेज की आपस में लड़ाई हुई। सबसे ज्यादा बुरा नीलम को लगा क्यूंकी उसे एक बार फिर घरवालों द्वारा टारगेट किया गया।
कल के एपिसोड में मजा तो तब आया जब बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) घरवालों को एक और मूका देते हैं खुद को नॉमिनेशन से बचाने का। अब घरवालों को किन्ही दो लोगों का नाम बताना था जिन्हे वो सेव करना चाहते हैं। गड़बड़ अशनूर और अभिषेक बजाज के रिश्ते में हुई। अशनूर कन्फ्यूज हो गईं और उन्होंने अभिषेक के बजाए तान्या और गौरव खन्ना का नाम लिया। अशनूर की इस हरकत पर अभिषेक बजाज बहुत भड़कते हैं। अशनूर अभिषेक के लिए आँसू भी बहाती नजर आईं।
'बिग बॉस 19' के एपिसोड में आगे बसीर अली, नेहल चुड़ासमा, प्रणित मोरे, अशनूर कौर और अभिषेक बजाज घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाते हैं। बसीर नाराज है क्यूंकी खुद उनके दोस्त जैसे अमाल और जीशान ने उन्हे नहीं बचाया। अगली सुबह अमाल कैमरे के आगे जनता से माफी मांगेंगे क्यूंकी शहबाज बडेशा ने प्रैंक का सारा इल्जाम ऊपर ले लिया। इसी के साथ बिग बॉस कैप्टेंसी टास्क का ऐलान करते हैं जो दो टीम में होगा। दोनों ही टीम को सोने के बिस्किट इक्कठे करने होंगे। पहले राउन्ड में घर की सभी महिला सदस्य आपस में भिड़ेंगी। टास्क में तान्या मित्तल का नया चेहरा देखने को मिला स्वीट से दिखने वाली हसीना का एगरेशन रूप देखने लायक था। तान्या ने नेहल को धोबी पछाड़ देकर उसे अपने पाले से हटाया। शो में आगे दिखाया गया कि नेहल तान्या के हाथ से बोरी छीनने की कोशिश करती है। अग्रेशन में चूर तान्या नेहल को लात मारती है जिसे देख अन्य कंटेस्टेंट्स गुस्से में आ जाएंगे।
