टीवी मसाला

Bigg Boss 18: दूसरे हफ्ते इस हसीना का कटेगा घर का टिकट, हाथ पकड़कर बाहर का रास्ता दिखाएंगे सलमान खान

Bigg Boss 18 This Contestant Evicted From Salman Khan Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। लेकिन इस वीकेंड का वार एक कंटेस्टेंट का शो से पत्ता कट जाएगा। उनका नाम जानकर किसी को भी हैरानी हो सकती है।

Image

'बिग बॉस 18' से बाहर हुई ये हसीना

Bigg Boss 18 This Contestant Evicted From Salman Khan Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। 'बिग बॉस 18' दिन पर दिन दिलचस्प होता जा रहा है, लेकिन अभी भी कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जो समझ से परे हैं। इस सप्ताह 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से करीब 10 लोग घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। इस लिस्ट में अविनाश मिश्रा, शिल्पा शिरोडकर, रजत दलाल, हेमा शर्मा (Hema Sharma), एलिस कौशिक, चाहत पांडे, श्रुतिका अर्जुन, करणवीर मेहरा, तेजिंदर पाल सिंह बग्गा और मुस्कान बामने शामिल हैं। वहीं उस कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ चुका है जो घर से बेघर हो चुकी है।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) को देखते हुए किसी को भी ये लग सकता है कि एलिमिनेट होने वाली कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि मुस्कान बामने होगी, क्योंकि घर में उन्हें कुछ करते नहीं देखा जाता। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि इस सप्ताह भी मुस्कान बामने सुरक्षित हैं। 'बिग बॉस तक' के ट्वीट के मुताबिक, इस सप्ताह घर से निकलने वाली कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि वायरल भाभी हेमा शर्मा हैं। हेमा शर्मा को लेकर बिग बॉस तक ने ट्वीट में लिखा, "हेमा शर्मा बिग बॉस के घर से निकलने वाली पहली कंटेस्टेंट बनी हैं।"

इन सितारों पर लग सकती है सलमान खान की लताड़

बता दें कि 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का प्रोमो वीडियो रिलीज हो चुका है। इसमें सलमान खान अरफीन खान, सारा अरफीन खान, चुम दरांग और कई सितारों को आड़े हाथों लेते नजर आए। लेकिन प्रोमो देखकर यह भी कहा जा सकता है कि बिग बॉस ही नहीं बल्कि सलमान खान भी अविनाश मिश्रा का समर्थन करेंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article