टीवी मसाला

Bigg Boss 18: Vivian Dsena की पत्नी ने करण वीर मेहरा को लगाई लताड़, परिवार को घसीटने पर सरेआम दी धमकी

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Wife Slams Karan Veer Mehra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में कुछ कंटेस्टेंट्स लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में विवियन डीसेना की पत्नी नौरान अली ने करण वीर मेहरा को परिवार को बीच में घसीटने पर फटकार लगाई है।

Image

विवियन डीसेना की पत्नी ने करण वीर मेहरा को दी चेतावनी

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Wife Slams Karan Veer Mehra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने की पूरी-पूरी कोशिश की है। लेकिन जहां कुछ कंटेस्टेंट्स लगातार अपनी गेम के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं तो कुछ कंटेस्टेंट्स अभी भी गायब नजर आ रहे हैं। 'बिग बॉस 18' में अविनाश मिश्रा और करण वीर मेहरा के बीच तो लड़ाई है ही। लेकिन अब करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना के बीच भी दरार चौड़ी होती जा रही है। विवियन डीसेना (Vivian Dsena), अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) को सपोर्ट कर रहे हैं जो कि करण वीर मेहरा को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। वहीं एक एपिसोड में बातचीत के दौरान करण वीर मेहरा ने विवियन डीसेना के परिवार भी कमेंट किया, जिसे लेकर अब 'मधुबाला' एक्टर की पत्नी ने आपत्ति जताई है।

विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की पत्नी नौरान अली ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसमें वह करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को सरेआम चेतावनी देती नजर आईं। नौरान अली ने करण वीर मेहरा को आड़े हाथों लेते हुे लिखा, "यहां से मैं मिस्टर करण वीर मेहरा को कहती हूं कि विवियन डीसेना के परिवार के नाते हमें बीच में घसीटना बंद करें। हम उनका परिवार होने के नाते, उन्हें देख रहे हैं, उन्हें प्यार कर रहे हैं और हमेशा उनके साथ खड़े हैं। कृप्या करके आप अपनी गेम पर ध्यान दें करण वीर और अपने ऊपर भी। अच्छा खेलें।"

बता दें कि करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) में टाइम गॉड बनने की भी जंग हुई थी। लेकिन खबरों की मानें तो विवियन डीसेना ने इस चीज में भी करण वीर मेहरा को मात दे दी है और खुद टाइम गॉड की उपाधि हासिल की है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article