Bigg Boss 18: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 अपने मसालेदार कंटेंट से लोगों का मनोरंजन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है। घर में कंटेस्टेंट के बीच अब लड़ाई हाथापाई में तब्दील होती जा रही है। कल घर में रजत दलाल ने चाहत पांडे के लिए अविनाश मिश्रा को हवा में उठा दिया था। इन सब से शो कि टीआरपी लिस्ट में एंट्री जल्द हो सकती है। अब शो के मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है जिसमें टाइम ऑफ गॉड बनने के लिए विवियन डिसेना और करणवीर मेहरा के बीच जंग छिड़ गई है। आखिर दोनों के बीच किस ने मारी बाजी जानिए इस रिपोर्ट में।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के प्रोमो में देखने को मिला कि घर को एक राज महल में तब्दील कर दिया है। ऐसे में शिल्पा शिरडोकर घर कि महारानी और उनके दो राजकुमार है विवियन डिसेना और करणवीर मेहरा। दोनों घरवालों को राजी करते हैं की क्यूं उन्हे टाइम ऑफ गॉड की गद्दी पर बैठना चाहिए। इस बीच विवियन और करणवीर मेहरा के दूसरे को कड़वा बोल नीच दिखाते हैं। करण ने विवियन पर कामचोरी का इल्जाम लगाया तो दूसरे कंटेस्टेंट ने उन्हे रिश्ते को ट्विस्ट करने वाला आदमी घोषित कर दिया।
अब खबर आ रही है कि विवियन डिसेना ने करणवीर मेहरा को हराकर बाजी मार ली है और नए टाइम ऑफ गॉड बन गए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा की टाइम ऑफ गॉड बन विवियन को कैसे पॉवर बिग बॉस देंगे। बात दें इस हफ्ते घर से नॉमिनेट होने के लिए श्रुतिका, शहजादा धामी, अरफीन खान, अविनाश मिश्रा, शिल्पा शिरडोकर, एलिस कौशिक और ईशा सिंह का नाम शामिल है।
