Bigg Boss 18: विवियन डीसेना का हौसला बढ़ाने पहली बार TV पर कदम रखेंगी पत्नी नौरान अली, घरवालों की बजाएंगी बैंड

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar Update: रियलिटी शो बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स सामने आई है कि शो में विवियन डिसेना की पत्नी नौरान अली कदम रखने वाली हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar Update: कन्ट्रोवर्सी से लबा लब भरे शो 'बिग बॉस 18' घर-घर में काफी मशहूर है। शो के शुरुआत में 18 कंटेस्टेंट ने घर में कदम रखा था। जिसके बाद कई बार शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई हैं। मेकर्स अब दर्शकों को एंटेरटेनमेंट का डोज देने में लापरवाही नहीं बरत रहे हैं। पूरे हफ्ते के आखरी में लोगों को वीकेंड का वार का इंतजार रहता है। क्यूंकी इस दिन भाईजान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में वीकेंड का वार से जुदा अपडेट सामने आया यही कि शो में विवियन डीसेना की पत्नी नौरान अली एंट्री लेने वाली हैं।

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar Update

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के इस वीकेंड का वार में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की पत्नी नौरान अली नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नौरान अपनी पत्नी का हौसला बढ़ाने शो में एंट्री लेंगी। अगर ऐसा होता है तो नौरान टीवी की दुनिया में अपना डेब्यू करने वाली हैं। यह खबर सुन फैंस काफी उत्सुक हैं और देखना चाहते हैं कि नौरान अली (Nouran Ali) कैसे अपने पति विवियन का साथ देते हुए कंटेस्टेंट्स की बैंड बजाने वाली हैं। हालांकि अभी तक इस खबर पर मेकर्स और नौरान की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

End of Feed