Bigg Boss 18 Promo: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में इन दिनों घमासान युद्ध छिड़ गया है। सिर्फ यही नहीं घर में वाइल्ड कार्ड की एंट्री के चलते कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला भी काफी बढ़ गया है। शो में इस समय दिग्विजय राठी टाइम गॉड बन घर पर राज कर रहे हैं। हालांकि इस चीज से कई घरवाले दिग्विजय का विरोध करते हुए नजर आए। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो रिलीज किया है,जिसमें घर वाले टाइम गॉड बनने के लिए एक दूजे पर लांछन लगाते हुए दिखाई दिए।
बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss 18) के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला की घर में टाइम गॉड टास्क को लेकर जंग छिड़ी गई है। इस बीच मेकर्स ने घरवालों के छोटे-छोटे पुतले बनाए हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट जिसे घरवाले को टाइम गॉड की गद्दी पर नहीं देखते हैं उसका पुतल तोड़ रेस से बाहर कर सकते हैं। इसे देखते हुए दिग्विजय राठी ने ईशा का और रजत दलाल ने शिल्पा शिरडोकर का पुतला पैर से तोड़ा। रजत को ऐसा करते देख शिल्पा ने उन्हे बतमीजी तक कह डाला। वहीं दूसरी तरफ विवियन डिसेना ने करणवीर मेहरा का पुतला तोड़ते हुए कहा की वो एक ठंडे दिमाग के आदमी है जो पर्सनल अटैक करते हैं। जिसके चलते वो एक टाइम गॉड बनने के हकदार नहीं होते हैं।
सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 18 के इस प्रोमो से यह साफ हो गया है की घर का नया टाइम गॉड बनने के लिए कंटेस्टेंट को एक दूजे से दुश्मनी निकालनी पड़ेगी। बता दें इस बार घर से नॉमिनेट होने के लिए अविनाश मिश्रा, श्रुतिका अर्जुन, तेजिंदर बग्गा, सारा अरफीन खान, करणवीर मेहरा, कशिश कपूर और विवियन डिसेना का नाम शामिल है।
