टीवी मसाला

Bigg Boss 18: दिग्विजय राठी के धोखे ने तोड़कर रख दिया रजत दलाल का दिल, दर्द बयां करते हुए छलक पड़े आंसू

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Cry Due To Digvijay Rathee: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स कब गेम के लिए एक-दूजे के खिलाफ हो जाएं, कुछ पता नहीं है। ऐसा ही हाल दिग्विजय राठी और रजत दलाल के बीच भी नजर आया। यहां तक कि रजत दलाल, दिग्विजय के कारण रो भी पड़े।

Image

दिग्विजय राठी के चक्कर में रो पड़े रजत दलाल

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Cry Due To Digvijay Rathee: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस' में गेम के चक्कर में लोग रिश्ते कब बदल देते हैं, कुछ पता नहीं चलता है। इस सीजन में भी कई बार दोस्तों को गेम के चक्कर में दुश्मन बनते देखा। इसका लाइव उदाहरण रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच भी नजर आया। जहां टाइम गॉड बनते ही दिग्विजय राठी के तेवर बदल गए और उन्होंने 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में रजत दलाल को ही जलनखोर बता दिया। दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) की बातें रजत दलाल (Rajat Dalal) को इस कदर चुभ गईं कि वो चुम दरांग से अपना दर्द बयां करते वक्त रो पड़े।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) ने रजत दलाल (Rajat Dalal) को सबके सामने कह दिया कि वह उनके टाइम गॉड बनने से जल रहे हैं। जबकि दर्शकों का कहना है कि रजत दलाल ने ही दिग्विजय सिंह राठी को टाइम गॉड बनने में मदद की थी। दिग्विजय राठी की इन बातों से रजत दलाल की आंखें नम हो गईं। उन्होंने चुम दरांग से बात करते हुए कहा, "मुझे दिक्कत होती है। मुझे खराब मन नहीं चलता। आपने सुना है कि उसने बोला क्या है, "तेरी जली। मैं उसे चोट नहीं मारूंगा। उसे जो करना है वो करे, मैं उसे कुछ नहीं बोलूंगा। वो मुझसे आकर कहता है कि तेरे बस की नहीं है मुझसे बात करना। मैं उसकी बैंड बजा सकता हूं।"

रजत दलाल (Rajat Dalal) की इस तकलीफ के बीच चुम दरांग उनका सहारा बनती नजर आईं। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में चुम दरांग ने रजत दलाल को समझाया कि दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) भी उनसे प्यार करते हैं। लेकिन रजत दलाल ने साफ कह दिया कि मैं दिग्विजय राठी से दूर रहूंगा। बता दें कि इस बात को लेकर बिग बॉस 18 के दर्शकों ने दिग्विजय राठी को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article